पंजाब का माहौल बिगाड़ने वाले डर के भाग रहे है, जालंधर में बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने जालंधर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे वो डर के भाग रहे है। हम पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के जालंधर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहां के बच्चों को नशा नहीं देना है उन्हें रोजगार देना है। पंजाब के बच्चों के हाथ में नौकरियां और कम्प्यूटर देने हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यहां की शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आज डरकर भाग रहे है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। हम किसी भी हालत में पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। हमें कानून व्यवस्था बनाए रखनी है। हम सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। यहां शांति कायम है, जो शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे वे डर के भाग रहे हैं। बता दें कि पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले को लेकर माहौल गरम है।

सीएम केजरीवाल ने नाम लिए बिना अमृतपाल सिंह के मामले का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भगवंत मान सरकार की तारीफ भी की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने यहां की शांति बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन पंजाब सरकार के सख्त फैसले की वजह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अब डर कर भाग रहे है।

दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने अध्यक्ष केंद्र की स्थापना के लिए 25 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया। साथ ही पंजाब सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और पंजाब में शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पंजाब की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। हमें माहौल खराब नहीं करने देना है। पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था बनाकर रखनी है। कई बार सरकार को कड़े निर्णय लेने पड़ते हैं। हम कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब की कोशिश कर रहे थे, वो आज डर के भाग रहे है। जो पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

calender
25 March 2023, 09:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो