UP: इटावा में दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। यहां मूसलाधार बारिश की वजह से देर रात दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

Janbhawana Times

बता दें कि घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही दो अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में बुधवार की रात ढाई बजे एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से चार भाई बहन मलबे में दब गए। इस कारण उनकी मौत हो गई।वहीं मृतक बच्चों की दादी और एक भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनका फिलहाल उपचार चल रहा है।

वहीं इस घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि जो भी नियमानुसार कंपनसेशन है वह उनके परिवार को दिया जाएगा।

calender
22 September 2022, 10:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो