UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, बोले सपा की हालात तड़पती हुई मछली जैसी

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है, जिस तरीके से बिन पानी के मछली तड़पती है, समाजवादी पार्टी भी उसी तरीके से सत्ता के

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है, जिस तरीके से बिन पानी के मछली तड़पती है, समाजवादी पार्टी भी उसी तरीके से सत्ता के लिए तड़प रही है। लेकिन जनता पर इसका कोई असर नहीं है। बृजेश पाठक ने कहा कि जनता आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दिलाने जा रही है।

 

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से यूपी की जनता ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश में कमल खिलाया था, उसी तरीके से विपक्षी दलों का इस बार जनता खाता भी नहीं खुलने देगी। बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक प्रयागराज में कौशांबी के बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के घर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने विनोद सोनकर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

calender
21 September 2022, 04:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो