UP: बेटे की उम्र के लड़के से हुआ प्यार, पंचायत के बाद कराई गई शादी

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने में रविवार को कई घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के परिजनों के मानने पर प्रेमी युगल शादी की थाने में शादी कराई गई। बताया गया कि 45 वर्षीय विधवा का अपने बेटे की उम्र के युवक के साथ छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

calender
06 December 2022, 08:31 PM IST

रहीमाबाद एसओ कुलदीप सिंह के अनुसार, 45 वर्षीय मुन्नी देवी अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ सुरगौला में रहती है। मुन्नी देवी के पति की करीब 15 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। मुन्नी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले गांव के 24 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ भोला से प्रेम हो गया। जिसकी जानकारी युवक के परिजनों को नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मनोज की शादी पास के एक गांव में तय हो गई थी। इसके बारे में पता चलते ही मुन्नी ने पहले मनोज से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मुन्नी ने मनोज के परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। इसके बाद मामला बिगड़ गया और बात थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से इस संबंध में बात की।

इसके बाद गांव व आसपास के लोग भी थाने पहंचे और सभी के सामने तय किया गया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, अब शादी से इनकार नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के मानने के बाद प्रेमी जोड़े की थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी करवाई गई।

calender
06 December 2022, 08:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो