UP: शादी से किया इंकार...तो सिरफिरे आशिक ने दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने नाबालिक को जान से मारने की धमकी दी हैं। बता दें कि लड़की ने सिरफिरे आशिक का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद उसने 17 साल की नाबालिक को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

Janbhawana Times

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में हुई हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर नाबालिक पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन जब लड़की ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया तो गुस्साए लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवक ने लड़की से कहा कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत के अनुसार, फैज को गिरफ्तार किया हैं। दरअसल, परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक बार-बार शादी का दबाव बना रहा था और प्रस्ताव ठुकराने के बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी फैज को गिरफ्तार किया हैं। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

calender
28 November 2022, 01:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो