UP: जालसाजी का बादशाह निकला ये परीक्षार्थी, सच्चाई सामने आयी तो सबके होश उड़ गए, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद अब कई तरह की धांधली उजागर हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा की जांच करने के बाद शामली जिले के रहने वाले आरोपी पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा के बाद अब कई तरह की धांधली उजागर हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा की जांच करने के बाद शामली जिले के रहने वाले आरोपी पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

भर्ती बोर्ड ने 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई थी। बोर्ड ने जब कॉपी जांचना शुरू किया तो जांच में शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के रहने वाले अक्षय मलिक की जालसाजी का पता चला। भर्ती बोर्ड ने अक्षय मलिक के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, भर्ती बोर्ड ने जब अक्षय मलिक की candidate response log और candidate performance report देखी तो पता चला कि उसने Numerical and mental ability test के 40 सवालों में 29 सवालों का सही जवाब दिया है। इन सवालों का जवाब देने के लिए अक्षय मलिक ने कुल 4 मिनट 32 सेकेंड का समय लिया। जिसमें सवाल को पढ़ना, समझना और जवाब देना भी शामिल था। अक्षय मलिक ने इन सवालों का जवाब देने के लिए 9 सेकेंड का समय लिया।

भर्ती बोर्ड का मानना है कि इतने कम समय में मेधावी अभ्यर्थी भी सवाल को हल नहीं कर सकते है और इन सवालों को हल करने के लिए गैर कानूनी साधनों का इस्तेमाल किया गया है। बोर्ड ने अक्षय मलिक के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag