एशिया में लोगों का नेतृत्व करने वाला प्रदेश बन रहा उत्तरप्रदेश: पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के सेंट मैरी कॉलेज में वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात चीत की और योगी और मोदी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भारत का नहीं एशिया में लोगों का नेतृत्व करने वाला प्रदेश बन रहा है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा के सेंट मैरी कॉलेज में वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात चीत की और योगी और मोदी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भारत का नहीं एशिया में लोगों का नेतृत्व करने वाला प्रदेश बन रहा है। आगे उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है। जब दुनिया के कई देशों का उदगम भी नही हुआ था तब भारत मे कई विश्विद्यालय थे। यहां शिक्षा के कई केंद्र थे जहाँ दुनिया भर के छात्र पढ़ने आते थे। पहले यहां बच्चे विदेश पढ़ने जाते थे लेकिन अब विदेश के बच्चे यहां पढ़ने आते है। अभी तक 38 देशों के छात्र उत्तरप्रदेश में पढ़ने के लिये आ चुके है। पहले उत्तर प्रदेश को उल्टा प्रदेश कहा जाता था लेकिन अब उत्तम प्रदेश कहा जाता है। यहां 17 एक्सप्रेसवे बन रहे है कही एयरपोर्ट बन रहे है। कि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बने और लगातार बन रहे है।

इन्वेस्टर्स समिट पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर कहा कि विपक्ष तो सवाल उठाएगा ही क्योंकि उनके समय मे कोई विकास नही हुआ और आज प्रदेश का विकास हो रहा है। 27 लाख करोड़ से ज्यादा के एमओयू साइन हो चुके है इसके बाद उत्तर प्रदेश देश मे ही नही बल्कि पूरे एशिया का नेतृत्व करने वाला प्रदेश बन गया है। हमारी सरकार ने साढ़े 5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। प्राइवेट सेक्टर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3 करोड़ से ज्यादा लोगो को रोजगार दिया है। बेरोजगारी और महंगाई पर कहा कि विपक्ष इस लिये सवाल उठा रहा है क्योंकि बेरोजगारी घट रही है। बेरोजगारी का स्तर सपा सरकार में 2.7 था जो अब घटकर 2.4 पर आ गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के ईस्ट इंडिया वाले बयान पर कहा कि देश मे ऐसे लोग है जो ईस्ट इंडिया कंपनी के पोषक है। विदेशी कंपनी देश मे आकर चाहे जो करे कुछ नही कहेंगे लेकिन अगर भारत की कंपनी बढ़ रही है तो यही साम्यवादी विचारधारा के लोग और छदम समाजवादी लोग है सवाल उठाते है इनकी कोई विचारधारा नही है। ये लोग देश को तोड़ने का काम कर रहे है। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को सरकार पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप पर कहा कि 2 महीने में ही हत्या होने लगी। कुछ दिन पहले तक तो यही विधानसभा से लेकर हर जगह सरकार की तारीफ करते थे। योगी जी का सुशासन दिखाई देता था और अब ऐसा कोई कारण मुझे दिखाई नही देता।

Topics

calender
13 February 2023, 06:45 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag