उत्तराखंड: हिमस्खलन के बाद 28 लोग फंसे, वायुसेना के चीता हेलिकॉप्टर से किया जा रहा रेस्क्यू

द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षुओं के फंसे होने की सूचना मिली है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट कर बताया है कि उन्हें द्रौपदी के डंडा-2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षुओं के फंसे होने की सूचना मिली है। सूचना के फौरन बाद जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और राहत और बचाव कार्य जारी कर दिया गया है।

बता दें कि ये सभी प्रशिक्षु नेहरू पर्वतारोही दल में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी क्रम में वे लोग डंडा-2 पर्वत के शिखर पर पहुंचे थे लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बर्फ की तूफानी हवा चलने लगी और हिमस्खलन हुआ जिसमे सभी प्रशिक्षु फंस गए, अबतक बताया जा रहा है कि 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, और शेष बचे लोगों को निकालने का अभियान जारी है।

 IAF अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी क्षेत्र में बचाव और राहत कार्यों के लिए IAF द्वारा 2 चीता हेलिकॉप्टर को तैनात किया गया है। अन्य सभी हेलिकॉप्टरों के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

calender
04 October 2022, 02:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो