Weather Update: मध्‍य प्रदेश में तापमान में गिरावट के आसार नहीं, धूप में चुभन बरकरार

मध्य प्रदेश के मौसम को वर्तमान में प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वहीं हवा का रुख भी उत्तरी नहीं हो रहा है, इस वजह से राजधानी समेत मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश के मौसम को वर्तमान में प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वहीं हवा का रुख भी उत्तरी नहीं हो रहा है, इस वजह से राजधानी समेत मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वजह से लगातार धूप में चुभन बढ़ती जा रही है। वहीं रात का तापमान भी ज्यादातर शहरों में सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी हवा का रुख दक्षिण पूर्वी बना हुआ है, तापमान में गिरावट की अभी इस वजह से संभावना नहीं है। बता दें कि रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा जिले में दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।

बता दें कि सागर संभाग के जिलों में रविवार को न्यूनतम तापमान काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा और शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा। बता दें कि मध्य प्रदेश में रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के समीप ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसलिए हवा का रुख दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। वहीं उन्होंने आगे बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर क्षेत्र में बारिश भी हुई है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी दिशा में नहीं होने की वजह से मध्य प्रदेश में तापमान में कोई गिरावट नहीं हो रही है।

उन्होंने आगे बताया कि अभी एक दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। बता दें कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार को उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो से तीन मार्च को तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार दिख रहे हैं।

calender
27 February 2023, 10:54 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!