यमुनानगर: अवैध माइनिंग को वैध दिखा कर सप्लाई करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा-2 और थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने दूसरे राज्यों से पोर्टल पर फर्जी ई- रवाना बिल तैयार करके अवैध माइनिंग को वैध दिखा कर सप्लाई करने के आरोप में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- राजीव मेहता (यमुनानगर, हरियाणा)

हरियाणा। अपराध शाखा-2 और थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने दूसरे राज्यों से पोर्टल पर फर्जी ई- रवाना बिल तैयार करके अवैध माइनिंग को वैध दिखा कर सप्लाई करने के आरोप में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों को अदालत में पेश करके 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है। प्रताप नगर के एसएचओ पिरथी सिंह ने बताया कि फर्जी ई- रवाना बिल बना कर अवैध तरीके से सरकार को नुकसान पहुंचा रहे थे। 14 सितंबर को खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने थाना प्रताप नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी, कि M/S खालसा स्क्रीनिंग प्लांट देवधर पर फर्जी ई- रवाना बिल तैयार करके अवैध माइनिंग की जा रही है।

इस शिकायत पर थाना प्रताप नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमें में तफ्तीश के दौरान मुख्य आरोपी दीपक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यमुनानगर में बड़े पैमाने पर माइनिंग का काम होता है।

लेकिन कुछ लोग फर्जी ई- रवाना बिल के जरिए सरकार को करोड़ों का करोड़ों का चूना लगा रहे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में आगे और भी तहकीकात की जाएगी। अब देखना होगा पुलिस फर्जी ई- रवाना बिल मामले में और कितने आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।

calender
03 October 2022, 01:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो