अब आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप धूप से चार्ज होंगे, ये है इस एक डिवाइस का कमाल

स्मार्टफोन और लैपटॉप आजकल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गये हैं और आज के समय में कोई भी काम हो मोबाइल-लैपटॉप से हो जाते हैं। लेकिन इनको चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। लेकन अगर कभी ऐसा हो कि आप कहीं ऐसी जगह फंस जाए जहां बिजली नहीं है और फोन और लैपटॉप की बैटरी खत्म जाए तो आप चार्ज कैसे कर पाएंगे। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी डिवाइस आ गई है जो धूप से फोन और लैपटॉप को कई बार चार्ज कर सकती है।

calender
06 December 2022, 10:23 PM IST

स्मार्टफोन और लैपटॉप आजकल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गये हैं और आज के समय में कोई भी काम हो मोबाइल-लैपटॉप से हो जाते हैं। लेकिन इनको चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। लेकन अगर कभी ऐसा हो कि आप कहीं ऐसी जगह फंस जाए जहां बिजली नहीं है और फोन और लैपटॉप की बैटरी खत्म जाए तो आप चार्ज कैसे कर पाएंगे। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी डिवाइस आ गई है जो धूप से फोन और लैपटॉप को कई बार चार्ज कर सकती है। उस डिवाइस का नाम हैं Solar Power Bank  जो आपके फोन और लैपटॉप को धूप से बिना बिजली के चार्ज कर सकता है।

Dexpole Solar Power Bank के स्पेसिफिकेशन

दरअसल Dexpole नाम की एक कंपनी ने सोलर पावर बैंक के लिए किकस्टार्टर कैम्पेन की शुरुआत की है। इसमें आपको 65W USB-C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और ये एक सोलर बैटरी हैजिसकी मदद से धूप से आपके डिवाइस को फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Dexpole Solar Power Bank में 24,000mAh की बैटरी मिलती है और तीन इनपुट मिलते हैं। इसके सोलर प्लेट की मदद से डिवाइस 5घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।

Dexpole Solar Power Bank के फीचर्स

•          Dexpole Solar Power Bank में चार सोलर पैनल मिलते हैं।

•          आपको इसमें वॉल सॉकेट भी दिया गया है जिससे डिवाइस को करीब 2घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

•          इस डिवाइस में LED डिस्प्ले मिलता है जो चार्जिंग परसेंट को इंडिकेट करता रहता है।

•          देखा जाए तो ये पावर बैंक iPhone 14 Pro Max को चार बार या iPad Pro को दो बार चार्ज कर सकता है और ये पानी में भी खराब नहीं होगा।  

Dexpole Solar Power Bank की कीमत

Dexpole Solar Power Bankकी कीमत की बात करें तो फिलहाल 41परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है जबकि इसकी कीमत करीब 146डॉलर यानि 11,871रुपये है।

calender
06 December 2022, 10:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो