बजट में फिट, माइलेज में हिट है ये 5 दमदार बाइक्स, जानें सभी की कीमत और फीचर्स

रेगुलर यूज के लिए लोग अधिक माइलेज वाली बाइक ही खरीदना पसंद करते हैं। इसकी कीमत कम होती है और मेंटेन करना भी काफी किफायती है। आज हम आपके लिए 5 ऐसी बाइक लेकर आए हैं जो बजट में फिट और माइलेज में हिट है। सड़कों पर इन्हीं बाइक्स का जलवा है। यहां जानिए इन बाइक्स की कीमत फीचर्स और माइलेज।

calender
25 March 2023, 06:43 PM IST
सड़कों पर बजट और स्पोर्ट्स के अलावा अलग-अलग सेगमेंट की बाइक्स देखने को मिलती है। अधिकतर लोग रेगुलर यूज के लिए ज्यादा माइलेज वाली बाइक ही खरीदना पसंद करते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लो मेंटेन कोस्ट है। यानी आपको इन बाइक्स में कम कीमत में अधिक फीचर्स और माइलेज मिल जाते हैं। क्या आप भी घर से दफ्तर जाने के लिए बाइक यूज करते हैं? ऐसी स्थिति में आपके लिए ये 5 बाइक्स बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे खरीदते समय भी आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। ये सभी बाइक्स बजट में फिट और माइलेज में हिट है। यहां इनकी कीमत फीचर्स और माइलेज के अलावा इन में अंतर भी जानें। 

1. Hero Splendor Plus

हीरो कंपनी की ज्यादातर बाइक्स बजट में समा जाती है। इसे मेंटेन करना भी बहुत आसान है। किफायती होने के साथ ही माइलेज ज्यादा होने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। हीरो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू व्हीलर्स की लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर प्लस और हीरो एचएफ डीलक्स शामिल है। इन दोनों की कीमत में भी लगभग 10,000 रुपये का अंतर है। Hero Splendor Plus 65–81 kmpl का माइलेज देती है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन है। ये 8.02 bhp की पावर के साथ अधिकतम 8.05 एनएम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसकी कीमत की शुरुआत 74950 रुपये से होती है। Hero Splendor Plus ऑन रोड कीमत 89,300 रुपये है।
 
2. TVS Star City
 
बजट सेगमेंट बाइक की लिस्ट में TVS Star City भी शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत मात्र 54,611 रुपये है। टॉप मॉडल की कीमत लगभग 81,737 रुपये है। इस बाइक के फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 12 लीटर की है। ये 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 70 से 86 किलोमीटर तक चल जाती है। इसका कुल वजन 115 किलोग्राम है। यह दो वेरिएंट्स और 8 कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। इसमें 109 सीसी का इंजन है। इसमें मौजूद ट्यूबलेस टायर को आप खुद से भी रिपेयरिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक मिलते हैं। ये 8.19 पीएस की पावर के साथ अधिकतम 8.7एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।
 
3. बजाज प्लेटिना
 
माइलेज की जब भी बात आती है तो लोग बजाज कंपनी की प्लेटिना के बारे में बताते हैं। दरअसल कम कीमत में ये लगभग 70-96 kmpl का माइलेज दे देती है। रेगुलर यूज करने वाले लोग हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस और बजाज प्लेटिना को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल यह दोनों ही बाइक एक दूसरे को टक्कर देती है। जहां एक तरफ हीरो स्प्लेंडर हल्की और छोटी बाइक है तो वहीं दूसरी तरफ बजाज प्लैटिना की सीटें काफी लंबी है। इसकी कीमत मात्र 65,885 रुपये से शुरू होती है। इसका कुल वजन 117 किलोग्राम और फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 11 लीटर की है। यह दो वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 102cc का इंजन है।
 
4. होंडा शाइन
 
होंडा शाइन को पहली बार भारतीय बाजार में 2006 में कंपनी की ओर से पेश किया गया था। इसमें 125cc इंजन है और 4 स्पीड गियरबॉक्स है। यह लगभग 55 से 65 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इसका वजन 114 किलोग्राम है। होंडा शाइन की टॉप स्पीड 100 kmph है। इस बाइक के सीट की लंबाई 790 से 791 mm है। इसकी कीमत की शुरुआत 69,168 से होती है और ये 1,04,862 रुपये तक पहुंच जाती है। यह कुल 4 वेरिएंट्स और 6 अलग-अलग कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और चार्जिंग की सुविधा मिल जाती है।

5. TVS की स्पोर्ट
 
टीवीएस कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की लिस्ट में TVS Sport शामिल है। पहली बार इसे 2007 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। इसकी कीमत 70,223 रुपये से शुरू होती है। इसमें 100 सीसी का इंजन है। ये 8.29 PS की पावर के साथ अधिकतम 8.7 Nm का टॉर्क उत्पन्न करें में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। प्लेटिना की तरह ही इसकी भी सीट की लंबाई 790 mm है। बाइक का वजन 108 किलोग्राम है। यह लगभग 75 kmpl तक माइलेज देती है। हालांकि आपको इसमें ट्यूबलेस टायर देखने को नहीं मिलेंगे। ट्यूब टायर पर भी यह ठीक-ठाक माइलेज देती है। ये केवल ड्रम ब्रेक के साथ उपलब्ध है।
calender
25 March 2023, 06:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो