रेडमी की Redmi Note 12 सीरीज ग्लोबल मार्केट में हुई लॉन्च

Redmi Note 12 में 50एमपी का वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 6.67 इंच की Full+एमोवेड डिल्प्ले दिया गया है।

calender
24 March 2023, 03:20 PM IST

Redmi Note New Series : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने शाओमी (Xiaomi) की सब्सिड्री कंपनी रेडमी अपने यूजर्स के लिए एक-एक फीचर्स वालो स्मार्टफोन को लॉन्च करती रहती है। इस कंपनी के फोन लोगों को बहुत पसंद आते हैं। रेडमी के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल रेडमी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने अपने चार नए फोन को पेश किया है। लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों के बीच इसके लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Redmi Note 12 सीरीज

रेडमी की इस नई सीरीज में Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G को लॉन्च किया है। भारत में लाखों की संख्या में रेडमी के फोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस मौके पर कंपनी ने Redmi Watch 3 को भी पेश किया है। आपको बता दें कि रेडमी के फोन को धांसू बैटरी बैकअप के लिए जाना जाता है।

कंपनी की इस नई सीरीज के स्मार्टफोन में भी ऐसी ही बैटरी दी गई है। Redmi Note 12 सीरीज को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 12 सीरीज की कीमत

रेडमी की इस नई सीरीज की कीमत की बात करें तो इसमें Redmi Note 12 में 4-6जीबी रैम और 8जीबी रैम-128जीबी स्टोरेज वाले फोन का प्राइस 199 यूरो (करीब 17,720 रुपये) है। वहीं Redmi Note 12 5G की कीमत 299 यूरो (करीब 26,620 रुपये) है। इसमें आपको 4-6जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल जाएगा।

Redmi Note 12 Pro 5G फोन में 6GB RAM+128GB और 8GB RAM+256GB का ऑप्शन दिया गया है। इस फोन को 399 यूरो यानी लगभग 35,542 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Redmi Note 12 Pro Plus 5G स्मार्टफोन का दाम 499 यूरो यानी करीब 44,451 रुपये है। इस फोन में 8GB RAM+256GB का ऑप्शन दिया गया है।

Redmi Note 12 और Redmi Note 12 5G के फीचर्स

रेडमी के इन दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें Redmi Note 12 5G में 48एमपी मेन सेसंर कैमरा है, तो Redmi Note 12 में 50एमपी का वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में 6.67 इंच की Full+एमोवेड डिल्प्ले दिया गया है। फोन्स में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है।

Redmi Note 12 Pro 5G के फीचर्स

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आपको बता दें कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.67 इंच का Full+एमोवेड डिल्प्ले है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 प्रोसेसर लैंस है। आपको बता दें कि Redmi Note 12 Pro 5G में पावरफुल ड्यूल स्पीकर्स भी है।

Redmi Note 12 Pro Plus 5G के फीचर्स

Redmi Note 12 सीरीज के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full+एमोवेड डिल्प्ले है। फोन में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें 200 एमपी का कैमरा है। फोन में 8 एमपी का अल्ट्रा वाइड व 2 एमपी का मैक्रो सेंसर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 16 एमपी का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Watch 3 के फीचर्स

रेमडी की इस वॉच में 1.75 इंच की एमोलेड डिस्प्ले जी गई है। यह तेज लाइट में भी चमकती है। कंपनी के अनुसार Redmi Watch 3 की बैटरी लाइफ 12 दिन की है। इस वॉच में कॉल पर बात करने की भी सुविधा दी गई है। इसमें 3 HD स्पीकर दिए गए हैं।

calender
24 March 2023, 03:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो