ये है देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस, जानें इसकी 3 बेहद रोचक खूबियां

दिल्ली से मुंबई के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। इसे पूरी तरह से बनकर तैयार होने की संभावना 2024 में है। इसके 3 ऐसे रोचक तथ्य हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दिल्ली से मुंबई के बीच आपको भारत की कई संस्कृति देखने को मिलेंगे। यहां इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बारे में सभी रोचक तथ्य के बारे में जानें।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
साल 2019 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली और तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपस्थिति में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिल्ली से मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की शुरुआत हुई थी। एक समय में 1382 किलोमीटर की यह दूरी लोग केवल 12 घंटे के भीतर ही तय कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे भारत की कई राज्यों से होकर गुजरने वाली है। 8 लेन वाली इस सड़क की खासियत केवल दूरी ही नहीं बल्कि रास्ते में दिखने वाली संस्कृति भी है। अधिकतर लोग सफर करने के दौरान थक जाते हैं। लंबी दूरी तय करते समय लोग बोर नहीं हो इससे बचने के लिए गाड़ी में ही गाने सुनते हैं।
 
दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस वे पर सफर करते समय रास्ते में कई ऐसी चीजें दिखाई देने वाली है, जिसकी वजह से लोग सफर में बोर नहीं होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं कम समय में अधिक दूरी तय करने के अलावा वे इस सफर को हमेशा यादगार बन सके इसे भी ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण हो रहा है। आज हम आपको इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बारे में ऐसी रोचक जानकारी देने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सोचा होगा। 
 
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हर साल 32 करोड़ लीटर ईंधन की होगी बचत
 
दिल्ली से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस वे कई वजह से खास है। इसके एक किनारे में आपको इलेक्ट्रिक हाईवे देखने को मिलेंगे। इस पर बस और ट्रक लगभग 120 किलोमीटर की रफ्तार से चला सकेंगे। यही वजह है कि इससे लगभग 70% तक लॉजिस्टिक लागत में कमी आने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे को बनाते हुए पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों का ही खास तरह से ध्यान रखा गया है। इसे ऐसा डिजाइन किया गया है जिससे कि लोगों को कार्बन डाइऑक्साइड नहीं, बल्कि ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में मिले। इस एक्सप्रेसवे पर 20 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाने की बातें कही जा रही है। इसके अलावा ड्रिप सिंचाई व्यवस्था 500 मीटर की दूरी पर बारिश के पानी को एकत्रित करने के लिए जगह बनाने की योजना है। इस एक्सप्रेसवे पर हर साल 32 करोड़ लीटर से ज्यादा ईंधन की बचत होगी।
 
जानवरों के लिए होगा ओवरपास
 
एक्सप्रेसवे केवल शहर ही नहीं बल्कि गांव और जंगल के बीच से भी होकर गुजरने वाली है। कई बार जानवर सड़क पर आ जाते हैं। इसकी वजह से दुर्घटना में लोगों की जान तो जाती ही है, इससे जानवर भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। लेकिन इस एक्सप्रेसवे पर आपको जगह-जगह जानवरों के लिए ओवर पास देखने को मिलेंगे। यानी अब केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी सुरक्षित होने वाले हैं। इसके अलावा रास्ते में टाइगर रिजर्व, सरिस्का, रणथंभौर, रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य और मुकुंदरा नेशनल पार्क का आनंद ले सकेंगे।
 
दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे से बन सकता है विश्व रिकॉर्ड
 
दिल्ली टू मुंबई एक्सप्रेसवे से विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। आपको रास्ते में आराम करने के लिए 94 से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इस बीच आपको सर्विस सेंटर, पेट्रोल पंप, चाइल्ड केयर, रूम, छोटे-छोटे बाजार और होटल की सुविधा भी मिलने वाली है। रास्ते में आप मनपसंद खाना खाने के अलावा पूरे आनंद के साथ सफर कर सकेंगे। 2024 में इसे बनकर तैयार हो जाने के बाद प्रधानमंत्री देश को समर्पित करने वाले हैं। 
 
इन राज्यों में रहने वाले लोगों को होगा फायदा
 
दिल्ली से मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से कई राज्यों को फायदा होने वाला है। इन राज्य में रहने वाले लोगों को रोजगार भी मिलने वाली है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू कश्मीर के लोगों को भी फायदा होगा। इसे उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा आगरा से जयपुर और इंदौर से उज्जैन होते हुए कोटा के लिए कॉरिडोर और अमृतसर-जामनगर से जोड़ने की योजना है। इसे बन जाने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले लोगों को भी बहुत आसानी होने वाली है।
calender
24 March 2023, 12:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो