Budget 2022 23 की ताजा ख़बरें

आम बजट को लेकर BRS ने सरकार पर कसा तंज, बजट को बताया विफल
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आज बजट पेश किया है। जिसको बीआरएस के राज्यसभा सांसद के केशव राव ने केंद्र सरकार का विफल बजट बताया है केंद्र सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए के केशव राव ने कहा कि, "आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में कुछ भी ठोस नहीं है। बेरोजगारी और कौशल विकास के मुद्दे पर एक शब्द नहीं है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए कोई प्रावधान नहीं है।"

Budget 2023: खेलो इंडिया को मिला तोहफा, केंद्र सरकार ने बढ़ाया खेल बजट
आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया है। इस बजट में कई क्षेत्रों को केंद्र सरकार की तरफ से तोहफा मिला है। खेलो को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार ने इस बार खेल मंत्रालय के बजट में भी काफी बढ़ोतरी की है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल मंत्रालय के बजट को 3389 करोड़ रुपये कर दिया है। जो पिछले बजट में 2671 करोड़ रुपये था।

Budget 2023: बजट में टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत, 7 लाख इनकम तक कोई टैक्स नहीं
आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया है। जैसा कि बजट से पहले टैक्सपियर्स को उम्मीद थी कि इस बार उनको टैक्स में छूट जरूर मिलेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। केंद्र सरकार ने टैक्सपियर्स को बड़ी राहत देते हुए नई टैक्स व्यवस्था के तहत 7 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की है।

Budget 2023: पीएम आवास योजना का बजट 66 फीसदी बढ़ा, सभी को मिलेगा पक्का मकान
केंद्र सरकार की तरफ से सभी देशवासियों को पक्का मकान देने के लिए पीएम आवास योजना चलाई जा रही है वहीं अब मोदी सरकार की तरफ से पीएम आवास योजना के बजट को बढ़ा दिया गया है। बता दें, आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया है। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने देशवासियों को पक्के मकान मुहैया कराने के लिए पीएम आवास योजना के बजट को 66 फीसदी तक बढ़ा दिया है।


बीआरएस का केंद्र सरकार पर तंज कहा, देश में लाओ 'अडानी एक्ट'
मंगलवार को बजट 2023 की शुरुआत हुई इस बजट की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के साथ की। हालांकि राष्ट्रपति के अभिभाषण का भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बहिष्कार किया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया कि वह नरेंद्र मोदी सरकार को "अडानी अधिनियम" लाने की सलाह दें क्योंकि देश में अब केवल 'क्रोनी कैपिटलिज्म' है।

Bugdet 2023: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23
संसद में आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट 2023 की शुरुआत हो चुकी है कल केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेंगी लेकिन उससे पहले उन्होंने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2023 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने के आसार है। हालांकि पिछले साल आर्थिक विकास की दर इससे ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया था।

Budget 2023: आज भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
आज से संसद का बजट सत्र ज्वाइंट सेशन में दोनों सदनों में शुरू हुआ। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई है। अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, "मैं आज इस सत्र के माध्यम से, देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने लगातार दो बार, एक स्थिर सरकार को चुना है।

नए इनकम टैक्स सिस्टम को पॉपुलर बनाने के लिए आम बजट में होगी खास घोषणाएं
1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करने वाली है इस बजट से आम जनता काफी आस लगाए बैठी है वहीं टैक्सपियर्स के लिए भी इस बार सरकार खुशियां लेकर आ सकती है। साल 2020 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए नई इनकम टैक्स व्यवस्था की घोषणा की थी जो फिसड्डी साबित हुई थी।

आगामी बजट में रियल स्टेट सेक्टर चाहता है कर और नीति संबंधी छूट
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 का आम बजट पेश करने वाली है। हर बार की तरफ इस बार भी आम आदमी को बजट से काफी सारी उम्मीदें है। इसके अलावा रियल्टी उद्योग भी इस बार के बजट से कई सारी आस लगाए बैठा है। दरअसल आवास क्षेत्र में मांग को बनाए रखने के लिए रियल्टी उद्योग आगामी बजट में कर और नीति संबंधी छूट चाहता है।

आम बजट में PM KISAN किस्त राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती सरकार
1 फरवरी 2023 को भारत सरकार की तरफ से आम बजट पेश किया जाना है सरकार के इस बजट से मिडिल क्लास और किसानों को काफी उम्मीदें है। वहीं अब बजट से पहले जानकारी सामने आ रही है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसनों को मिलने वाली सलाना राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।


नई इनकम टैक्स व्यवस्था में छूट के बाद टैक्सपेयर्स को मिलेगी बड़ी राहत
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें है कि उनको इस बार नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत कुछ राहत मिलेगी। दरअसल साल 2020 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए नई इनकम टैक्स व्यवस्था की घोषणा की थी लेकिन टैक्सपेयर्स के बीच इस नई इनकम टैक्स व्यवस्था की स्वीकार्यता नहीं बना पाई थी।