China Taiwan की ताजा ख़बरें

China Taiwan Issue: ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन के अमेरिकी दौरे से तिलमिलाया चीन, ड्रैगन ने की सैन्य अभ्यास की घोषणा
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन के अमेरिकी दौरे से चीन आगबबूला हो गया है। इसके बाद चीन ने ताइवान की सीमा के पास सैन्य अभ्यास की घोषणा कर दी है। यह घोषण त्साई इंग वेन की हाल ही की अमेरिकी यात्रा के बाद की गई है।


ताइवान को एक अरब डॉलर से अधिक के हथियार देगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ताइवान को एक अरब डॉलर से अधिक के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि 1.09 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री में 35.5 करोड़ डॉलर के हवा से समुद्र में मार करने वाली हारपून मिसाइलें तथा 8.5 करोड़ डॉलर की हवा से हवा में मार करने वाली साइडविंडर मिसाइलें शामिल हैं।


चीन ताइवान जलडमरुमध्य से गुजरने वाले अमेरिकी युद्धपोतों पर रख रहा पैंनी नजरः पीएलए
चीनी नौसेना ताइवान को चीन की मुख्यभूमि से अलग करने वाले ताइवान जलडमरुमध्य से रविवार को गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है। बता दें कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा के बाद अमेरिकी नौसेना का यह पहला अभियान है।

अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद पहली बार अमेरिकी नौसना के दो युद्धपोत रविवार को ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरे है। जलडमरूमध्य को लेकर पहले से ही चल रहे तनाव के बीच यूएस सेवंथ फ्लीट ने बताया कि यूएसएस एंटीटम और यूएसएस चांसलर्सविले नियमित यात्रा कर रहे हैं।

रूस और चीन वैश्विक व्यवस्था के लिए बन रहे है खतराः Taiwan
ताइवान की राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग द्वारा ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने और यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जरिये चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को बिगाड़ना और खतरे में डालना चाहते हैं। राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अमेरिका की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न के साथ ताइपे में हुई एक बैठक के दौरान यह बात कही।

चीन की नाराजगी के बावजूद अमेरिकी सीनेटर पहुंचे ताइवान
चीन की नाराजगी को दरकिनार करते हुए अमेरिकी सीनेअ वाणिज्य और सशस्त्र सेवा समितियों के एक और सांसद ताइवान पहुंचे हैं। यह किसी प्रतिष्ठित अमेरिकी तीसरी यात्रा है। सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न अमेरिकी सैन्य विमान से ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंची। इसकी पुष्टि एक टीवी फुटेज से की गई है।




China-Taiwan tension: चीन की मंशा समुद्री क्षेत्रों पर कब्जा करना-ताइवान
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन ताइवान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि चीन ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर पर अपना कब्जा करना चाहता है।
