Congress President Poll की ताजा ख़बरें

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मतदान आज,खड़गे और थरूर के बीच होगा कड़ा मुकाबला
कांग्रेस के लिए आज बेहद अहम दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोट करेंगे तो वहीं 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान करेंगे।


शशि थरूर ने संगठनात्मक बदलाव पर दिया जोर, बोले खड़गे नहीं ला सकते वो बदलाव जिसकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार तय हो चुके हैं। 30 सितंबर को तीन कांग्रेस नेताओं ने नामांकन कराया था। स्क्रूटनी के बाद एक उम्मीदवार एक उम्मीदवारी को अमान्य घोषित कर दिया गया। अब मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं।

नामांकन के बाद थरूर ने कहा, यह एक दोस्ताना प्रतियोगिता, खड़गे बोले, बचपन से कांगेस की विचारधारा से प्रभावित रहा
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा कि, हम कश्मीर से केरल, पंजाब से नागालैंड तक पार्टी के सहयोगियों के संकेत पाकर बहुत खुश हैं।

कौन हैं मल्लिकार्जुन खड़गे? मोदी लहर में भी अपनी सीट हासिल करने में रहे कामयाब, अध्यक्ष बने तो ऐसा दूसरी बार होगा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका मुकाबला उनके साथी नेता शशि थरूर से माना जा रहा है। थरूर ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन का अंतिम दिन है। दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन की प्रकिया समाप्त हो जाएगी।

Congress President: दिग्विजय आउट खड़गे इन, और क्या कुछ होना है बाकी..जानें सबकुछ
बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान किया लेकिन ये क्या अभी उस एलान को 24 घंटे भी नहीं बीते उन्होंने दौड़ से बाहर होने की घोषणा कर दिया है। राजनीतिक पंडितों का सही मानना है कि राजनीति कब क्या हो जाए ये खुद नेता नहीं जानते। दरअसल, शुक्रवार सुबह नामांकन भरने से पहले दिग्विजय सिंह ने दौड़ से बाहर होने का एलान कर दिया।