Da Hike की ताजा ख़बरें


1 मार्च को केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दे सकती है खास तोहफा, बढ़ाया जा सकता है महंगाई भत्ता
होली का त्योहार काफी नजदीक है इसी को देखते केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को इसका तोहफा देने का विचार बना रही है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को केंद्र सरकार अपने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा पेंशनभोगियों को भी केंद्र सरकार होली का तोहफा दे सकती है।

DA को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान! इतनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सेलरी
होली का त्योहार अब काफी नजदीक है इसी को लेकर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है। 8 मार्च को पूरा देश होली का त्योहार मनाएगा वहीं उससे पहले केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। यानी होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से होली का तोहफा मिल सकता है।

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट, 12 फीसदी बढ़ाया डीए
नया साल त्रिपुरा राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। दरअसल राज्य के सीएम माणिक साहा ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 12 फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की है। जिसके बाद सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरे खिल उठे है।
