Floods And Landslides की ताजा ख़बरें



Assam Flood: असम में बाढ़ के कारण 30 से 40 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण राज्य में 30,000 से 40,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई कोष (NDRF) से आर्थिक मदद मांगी है।



मणिपुर : सेना की कैम्प के समीप भूस्खलन,6 शव निकाले गए
मनिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक 6 शव को निकाला जा चुका है और कई के अब भी दबे होने की ख़बर है.मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. वहीं 13 लोगों को बचा लिया गया है जिनका इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।

भारी भूस्खलन से गुवाहाटी का बराक घाटी से फिर कटा संपर्क
भारी भूस्खलन के चलते बीती रात मेघालय में गुवाहाटी-बराक घाटी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। जहां भूस्खलन हुआ है, वहां दोनों छोरों पर हजारों वाहन फंस हुए हैं। बराक घाटी के साथ ही मणिपुर और मिजोरम राज्य का सड़क संपर्क पूरी तरह से कट गया है।





