Gujrat Election 2022 की ताजा ख़बरें



Gujarat Assembly Elections: आज खत्म हो जाएगा प्रचार, कई दिग्गज लगाएंगे जोर
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शनिवार को अखिरी दिन है। आज गुजरात में चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में सभी पार्टियां आज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान सीएम योगी, भगवंत मान समेत कई दिग्गज जोर लगाएंगे।

गुजरात चुनाव 2022: PM मोदी ने पलिताना की जनसभा को किया संबोधित
गुजरात के पलिताना में जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होने कहा कि एकता नगर में जहां सरदार साहब की मूर्ति है, वहां राजघरानों का संग्रहालय बनाने का काम चल रहा है। हमारा मंत्र शांति, एकता और सद्भावना है और आज गुजरात की प्रगति हमारी एकता पर आधारित है।




अरविंद केजरीवाल के डर से भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारी अपनी सारी ताकत: राघव चड्ढा
जैसे-जैसे गुजरात में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी ने अपना प्रचार और प्रसार काफी तेज कर दिया है। आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा पिछले कई दिनों से गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां करके जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। वहीं आज राघव चड्ढा ने कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा को घेरते हुए मीडिया को संबोधित किया।

गुजरात चुनाव: केजरीवाल से डरते है भ्रष्ट लोग- राघव चड्ढा
बुधवार को राघव चड्ढा गुजरात के विधानसभा क्षेत्र कांकरेज में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे। चुनाव प्रचार के दौरान राघव चड्ढा ने बॉलीवुड फिल्म शोले का एक मशहूर डायलॉग बोलते हुए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की।

Gujrat Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए गुजरात रवाना हुए सतपाल महाराज
आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज द्वितीय चरण के प्रचार हेतु गुजरात रवाना हो गये हैं।

गुजरात चुनाव 2022: राघव चड्ढा ने भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, किसानों में भरा जोश
आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आम आदमी पार्टी के नेता गुजरात में ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे हैं और गुजरात की जनता का भी उनको काफी समर्थन मिल रहा है। दिन-रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करके जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलिया और जनसभाओं को संबोधित कर रहें हैं।

