India Russia News की ताजा ख़बरें

अमेरिका ने ताइवान और रूस के मुद्दे को लेकर चीन पर बनाया कूटनीतिक दबाव
अमेरिका के राष्ट्रपति प्रशासन ने शुक्रवार को चीन पर ताइवान के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई बंद करने के लिए कूटनीतिक दबाव तेज कर दिया। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को किसी भी तरह की सहायता नहीं देने के प्रति आगाह किया।


भारत और रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास चिंताजनकः US
भारत और रूस के संयुक्त सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 को अमेरिका ने चिंताजनक बताया है। यह सैन्य अभ्यास प्रस्तावित गुरूवार से होगा और सात दिनों तक चलेगा। बता दें कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में रूस, भारत और चीन सहित कई देशों के 50,000 से अधिक सैनिक भाग ले रहे है।

भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लगेगा लंबा समयः US
अमेरिका ने कहा है कि भारत के रूस के साथ दशकों पुराने संबंध हैं लिहाजा भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लंबा समय लगेगा। अमेरिका ने कहा कि वह चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) एवं अन्य मंचों के जरिए भारत के साथ (बहुत निकटता) से काम कर रहा है।




रूस से भारत को सस्ता तेल मिलता रहेगा, यूएई ऐसे बना सहारा
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे। इन प्रतिबंधों का जवाब देते हुए रूस ने अपने कारोबार में डॉलर के इस्तेमाल से दूरी बनाने का फैसला किया है। रूस ने भारतीय कंपनियों को किए गए तेल निर्यात के लिए भुगतान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मुद्रा दिरहम में किए जाने की मांग की है।

यूक्रेन के हिरासत में पुतिन का करीबी, बदले में जेलेंस्की ने मांगी अपने लोगों की रिहाई
यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य जंग जारी हैं।वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ये दावा किया हैं कि उनके कब्जे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी दोस्त विक्टर मेदवेदचुक हैं। साथ ही जेलेंस्की ने पुतिन के करीबी को छोड़ने के बदले में अपने लोगो की रिहाई की मांग की हैं।


