India Russia Relations की ताजा ख़बरें


Russia-India Relation: रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता, रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने दी जानकारी
रूस और भारत की दोस्ती किसी से छिपी है। दुनिया भर में भारत और रूस की दोस्ती की मिशाल दी जाती है। बदलते वैश्विक परिदृश्यों के बावजूद आज तक भारत-रूस का रिश्ता मजबूती के साथ खड़ा है। रूस और भारत की रिश्ते के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत के लिए रूस सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत में के राजदूत डेनिस अलीपोव इसकी जानकारी दी।

अजित डोभाल ने पुतिन से की मुलाकात, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने गुरूवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद भारत और रूस रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ने जा रहे है। इस दौरान डोभाल और पुतिन के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता हुई। भारत में रूसी दूतावास ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

भारत और रूस हैं सदाबहार दोस्त, विदेश मंत्री जयशंकर ने यूरोप को खूब खरी-खोटी सुनाई
ऑस्ट्रिया की यात्रा के दौरान विएना में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यूरोप, रूस से तेल और ऊर्जा खरीद अपनी सुविधा के हिसाब से तय कर रहा है। उन्होंने यूक्रेन के साथ जारी जंग के दौरान यूरोप के दोहरे चरित्र पर हमला बोला है।

एक बार फिर भारत के साथ रुस ने निभाई अपनी दोस्ती, POK को बताया भारत का हिस्सा
रुस कैसे भारत के लिए अपनी दोस्ती को भुला सकता था। रुस ने हाल ही में भारत के साथ अपनी दोस्ती को निभाते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को और चीन के साथ सटे अक्साई चिन को भारत का अंग बताया है। इसको लेकर रुस ने एक मानचित्र जारी किया है।


भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लगेगा लंबा समयः US
अमेरिका ने कहा है कि भारत के रूस के साथ दशकों पुराने संबंध हैं लिहाजा भारत को अपनी विदेश नीति में रूस की तरफ झुकाव हटाने में लंबा समय लगेगा। अमेरिका ने कहा कि वह चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) एवं अन्य मंचों के जरिए भारत के साथ (बहुत निकटता) से काम कर रहा है।
