Mcd Election 2022 की ताजा ख़बरें

MCD जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दी दिल्लीवासियों को बधाई
दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डो की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत भी हासिल हो गया है। आप ने 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे।

MCD Elections: आम आदमी पार्टी ने भारी जीत के बावजूद घाटा भी किया बर्दाश्त , जानिए कैसे ?
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के नतीजे लगभग सामने आ चुके है। 15 साल से एमसीडी पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर इस बार आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी में सरकार बनाने जा रही है। वहीं भाजपा ने भी आप को कड़ी टक्कर दी है। इससे पहले सभी एग्जिट पोल्स में भी आप एमसीडी में बहुमत से सरकार बनाती दिख रही थी। आप की जीत के साथ ही चुनाव नजीजों में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने सामने आई है।

MCD Results: जानिए दिग्गजों के वॉर्ड का हाल, केजरीवाल- सिसोदिया से लेकर गौतम गंभीर तक
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच लगातार काटे की टक्कर चल रही है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली नगर निगम पर किसका कब्जा होगा। AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है


MCD Exit Poll 2022: सीएम केजरीवाल के लिए अच्छे संकेत, आप को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव और आज गुजरात विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को अलग अलग एजेंसी के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एमसीडी में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान है।

एमसीडी चुनाव की सूची से कई मतदाताओं के नाम गायब
दिल्ली के पुन: एकीकृत नगर निगम के चुनाव में मतदान कई लोगों के लिए मुसीबत साबित हुआ, जो आज मतदाता सूची में अपना नाम खोजने में विफल रहे। अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें आवंटित मतदान केंद्र नहीं मिला और उन्होंने अधिकारियों पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र तक निर्देशित किया जा रहा है और इस प्रक्रिया में उन्होंने घंटों बिताए हैं।

MCD Election 2022: सभी 250 सीटों पर मतदान खत्म, 50% वोटिंग, सात दिसंबर को आएंगे नतीजे
दिल्ली नगर नगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान समाप्त हो गया है। एमसीडी चुनाव में सभी 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान किया गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में बढ़ चढ़कर मतदान किया। एमसीडी चुनाव में सौ से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

दिल्ली एमसीडी चुनावः कल बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, सीएम केजरीवाल ने व्यापरियों से की बातचीत
चार दिसंबर को होने जा रहे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर को सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी कर सरकारी स्कूलों का बंद करने का निर्देश दिया है।

Delhi MCD Election: एमसीडी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, इसके बाद 7 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इस बार MCD चुनाव में कुल 1349 प्रत्य़ाशी मैदान पर हैं। वही दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 'ड्राई डे' 2 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से 4 दिसंबर को शाम 5.30 बजे तक और 7 दिसंबर को सुबह 12 बजे से रात 11 बजे तक (मतगणना तारीख) रहेगा।


MCD में हार के दर से बीजेपी फर्जी स्टिंग ला रही है: आप
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आप और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है। भाजपा ने दिल्ली के मंत्री गोपाल राय के सहयोगियों और आम आदमी पार्टी के कथित शीर्ष नेताओं पर आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी के टिकट के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसे लेने में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक 'स्टिंग' वीडियो जारी किया है।

