Monkey Pox की ताजा ख़बरें

अमेरिका में मंकीपॉक्स पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित
अमेरिका ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। गुरूवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य सचिव जेवियर बेसेरा ने आपातकाल की घोषणा की। अमेरिका में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ते मरीजों पर गंभीर चिंता जाहिर की है।






दिल्ली: पहले मंकीपॉक्स मरीज को इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली के पहले मंकीपॉक्स मरीज को एलएनजेपी अस्पताल से सफलतापूर्वक डिस्चार्च कर दिया गया है। मरीज पिछले 25 दिनों से बीमार था. मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि बीते हफ्ते सैंपल चेकअप के बाद की गई। जिसके बाद स्पेशल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अब डाक्टरों ने मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।


Monkeypox in Spain: स्पेन में मंकीपॉक्स का कहर, दो मरीजों की मौत
दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। दुनिया के करीब 80 देशों में मई महीने से अब तक मंकीपॉक्स के 21000 से ज्यादा मामले सामने आए है। जबकि अफ्रीका में अब तक मंकीपॉक्स से 75 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से ज्यादातर मौतें नाइजीरिया और कांगो में हुई हैं।

Monkeypox in America: न्यूयार्क में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित
दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। जिसके बाद स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) लगाया गया है।


Monkeypox: अमेरिका में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने से मचा हाहाकार, सैन फ्रांसिस्को में लगा आपातकाल
मंकीपॉक्स के सर्वाधिक मामले यूरोप और अमेरिका में देखने को मिल रहे हैं। मंकीपॉक्स के 95 फीसदी मामले यूरोप और अमेरिका में हैं। अमेरिका में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच सैन फ्रांसिस्को में आपातकाल लगाया गया। मंकीपॉक्स के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका के कुछ राज्यों में हड़कंप मच गया है।
