Queen Elizabeth की ताजा ख़बरें

कल होगा क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, विश्व के 500 लोगों को किया गया आमंत्रित
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को लंदन में होगा। उनके अंतिम संस्कार में दुनियाभर के कई नेता शामिल होंगे। क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में विश्व के करीब 500 लोगों का आमंत्रित किया गया है। इनमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल है। राष्ट्रपति मुर्मू क्वीन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी है।

Britain New King: Queen Elizabeth II के निधन के बाद चार्ल्स-III ब्रिटेन के नए राजा घोषित
किंग चार्ल्स तृतीय को ऐतिहासिक समारोह में महाराजा घोषित कर दिया गया. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स तृतीय को शनिवार को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के समारोह में औपचारिक तौर पर ब्रिटेन का नया महाराज बनाया गया. वे ब्रिटेन के 40वें सम्राट बने हैं. पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया. ये समारोह लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित किया गया.

Britain: किंग चार्ल्स ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ, क्वीन एलिजाबेथ को दी श्रद्धांजलि
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने शुक्रवार को महारानी और अपनी मां एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र सेवा की शपथ ली और वफादारी, सम्मान एवं प्यार से सेवा करने का संकल्प लिया। राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में सम्राट चार्ल्स ने महारानी के परिवार और लोगों के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन से टूट गया ब्रिटेनः प्रधानमंत्री लिज ट्रस
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का गुरूवार को निधन हो गया। महाराना एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन टूट गया है और दिवंगत सम्राज्ञी वह चट्टान थीं, जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ था।

Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से हर तरफ शोक का माहौल है। पूरी दुनिया की जानी मानी हस्तियां महारानी के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

Britain: सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय तक निधन
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय तक 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इसके पहले क्वीन एलिजाबेथ ने लिज टास को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। स्वास्थ्य परेशानियों के चलते शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड में हुआ है। क्योंकि यहीं पर महारानी का इलाज चल रहा था।


ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने के 70 साल पूरे होने पर समारोहों के लिए महारानी ने आभार जताया
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनके सत्तासीन होने के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे चार दिन के समारोहों के आयोजन तथा शुभकामनाओं के लिए अपने देश और राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों का आभार जताया।