Russia Ukraine News की ताजा ख़बरें

Russia-Ukraine War: रूस को बड़ा झटका, एक दिन में मारे गए 1000 सैनिक
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। फिलहाल इस युद्ध को कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। इस युद्ध में रूस को बड़ा झटाका लगा है। यूक्रेन में पिछले 24 घंटे में रूस के एक हजार से अधिक सैनिक मारे जा चुके है।

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खिलाफ अफगान लड़ाके उतारेगा रूस
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।



रूस ने नोटो देशों की सीमाओं पर तैनात किए परमाणु हथियार
रूस ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच नाटो देशों की सीमाओं पर परमाणु हथियार से लैस बमर्षक विमान तैनात कर दिए है। माना जा रहा है कि इस वक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बताया जा रहा है कि रूस ने नार्वे की सीमा पर 11 बमवर्षक विमानों की तैनाती की है।

Crimea Bridge Explosion: रूस ने क्रीमिया पुल धमाके को बताया यूक्रेन का आतंकी हमला
रूस ने क्रीमिया पुल विस्फोट को यूक्रेन का आंतकी हमला बताया है। रूस ने दावा किया है कि यह हमला यूक्रेन ने कराया है और अगस्त में इस हमले की साजिश रची गई थी। रूस की एफएसबी सिक्युरिटी एजेंसी ने इस हमले को यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है।



Russia-Ukraine war: जेलेंस्की ने कहा-यूक्रेन में ब्लैक आउट के लिए रूस जिम्मेदार
रूस यूक्रेन युद्ध को छह माह से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए और भारी नुसकसान हुआ है। वहीं इस युद्ध में रूस के भी काफी सैनिक मारे गए। फिलहाल अभी दोनों देशों ने युद्ध रोकने के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिए है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र के चारों ओर की सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने रूस और यूक्रेन से जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चारों ओर परमाणु सुरक्षा क्षेत्र बनाने की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि हम आग से खेल रहे है और कुछ बेहद विनाशकारी हो सकता है।

Ukraine: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रूसी हमलों का डर
यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यूक्रेन वासियों में मास्को के हमले का डर दिखा रहा है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि रूस विशिष्ट सरकारी और नागरिक लक्ष्यों को छुट्टी के दिन निशाना बना सकता है। अमेरिका के कदम से भी इन चिंताओं को बल मिला है।

यूरोपीय संघ यूक्रेनी सैनिकों के सैन्य प्रशिक्षण पर करेगा विचार
यूरोपीय संघ (ईयू) यूक्रेन के सैनिकों के लिए एक सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम करने पर विचार कर रहा है। समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमवार को शीर्ष राजनयिक के हवाले से कहा कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ के समर्थन के लिए न केवल सामग्री आपूर्ति के मामले में, बल्कि प्रशिक्षण के मामले में भी और साथ ही सशस्त्र बलों को व्यवस्थित करने में मदद शामिल करना उचित है।

रूस ने यूक्रेन को अलेक्जेंडर की बेटी दारया दुगिन की हत्या का दोषी ठहराया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूसी विचारक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारया दुगिन की कार बम विस्फोट में मौत के बाद रूस ने यूक्रेन की खुफिया सेवाओं पर दारया दुगिन की हत्या का आरोप लगाया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, हमलावरों का निशाना दारया के पिता अलेक्जेंडर थे, जिन्हें पुतिन का दिगाम भी कहा जाता है।