Satpal Mharaj की ताजा ख़बरें

चिंतन शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों को सतपाल महाराज ने दिया विकास का मंत्र
गुरुवार को उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में चिंतन शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों को विकास का मंत्र दिया। उन्होंने चिंतन शिविर को उत्तराखंड के विकास की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की।

सतपाल महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण की करोडों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सतपाल महाराज ने सीएम धामी के सामने रखी ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपए की धनराशि देने की मांग
गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित चतुर्थ तल पर पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक के दौरान प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने अनेक महत्वपूर्ण विषयों की ओर सीएम धामी का ध्यान आकृष्ट करवाया।

शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण, विस्तारीकरणः महाराज
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

हिमाचल में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में महाराज की ताबड़तोड़ चुनावी सभायें
भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश में जमकर विकास हुआ है। कोरोना महामारी को हराकर हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रदेश में 1,44,258 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1,35,137 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।

सतपाल महाराज ने चारधाम के लिए गुजरात से आए श्रद्धालुओं का किया आभार व्यक्त
सोमवार को उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुजरात के नवसारी शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। बता दे, इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में लोग उनको सुनने आए हुए थे।


महाराज ने जागड़ा में 20 हजार लोगों के भण्डारे को भिजवाई खाद्य सामग्री
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले भंडारे के लिए अपनी ओर से खाद्य सामग्री भी मंदिर समिति को भिजवाई है।

लोनिवि व सिंचाई विभाग के अधिकारी नियमित करें पुलों की निगरानी: महाराज
देहरादून। प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान को लेकर प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों ने सहायता पहुंचाने के साथ-साथ खाद्यान सामग्री भी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

सतपाल महाराज ने रक्षा राज्यमंत्री से कहा-अग्निवीर भर्ती में मानकों की हो जांच
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश के पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से वार्ता कर इसकी जांच किये जाने का अनुरोध किया है।



राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश को मिलेंगे 135 करोड़ः सतपाल महाराज
प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय, ने उत्तराखंड को केंद्रीय योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आर.जी.एस.ए.) के तहत वर्ष 2022-23 के लिए 135 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।