Ukraine Russia की ताजा ख़बरें



Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग को हुआ एक साल, आज ही के दिन पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर किया था हमला
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज को एक साल पूरे हो चुके है। 24 फरवरी, 2022 को आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की थी। हमले से पहले रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने का विरोध किया था। रूस का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो नाटो का नेतृत्व करने वाले देशों के सैन्य ठिकाने उसकी सीमा के पास पहुंच जाएंगे।

Joe Biden Visit To Kyiv: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव पहुंचे जो बाइडेन, क्या है इस यात्रा के पीछे की वजह?
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अचानक से यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कीव में राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। रूस-यूक्रेन युद्ध के करीब एक साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली यूक्रेन यात्रा है। बता दें कि इससे पहले बाइडेन और जेलेंस्की मुलाकात पिछले साल 21 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी में हुई थी।


क्या अगला साल लेकर आएगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? जानिए इसके पीछे की वजह
नया साल आने के साथ ही दुनिया में थर्ड वर्ल्ड वॉर का खतरा भी बढ़ने लगा है। रूस यूक्रेन युद्ध को भी दस महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन यह युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन दावा कर रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन बेलारूस के तानाशाह के साथ मिलकर कोई विनाशकारी योजना बना रहे है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम लगातार बैलिस्टिक मिसाइल दागने से बाज नहीं आ रहे है।

यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों के वक्त पुतिन की गर्लफ्रेंड कर रही थी डांस? वीडियो वायरल
यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस ने पिछले महीने कीव समेत कई शहरों में मिसाइल के हमले तेज कर दिए थे। जिसके बाद यूक्रने की धरती दहल उठी थी। उस वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुतिन की गर्लफ्रेंड डांस करती दिख रही है।

भारत सस्ता तेल इसलिए खरीद रहा है क्योंकि यूक्रेन रूसी हमलों का शिकार हो रहा है: कुलेबा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस से सस्ता तेज खरीदने को लेकर भारत पर तीखा तंज कसा है। विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल इसलिए खरीद पा रहा है क्योंकि यूक्रेन के लोग रूस के हमलों का शिकार हो रहे है। उन्होंने भारत के रूस से सस्ता तेल खरीदने को अनैतिक करार दिया है।

खेरसॉन से रूसी सेना की वापसी, लहरा रहे यूक्रेन के झंडे
यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब साढ़े आठ महीने बाद यूक्रेन के शहर खेरसॉन से रूस की सेनाओं की वापसी हो गई। रूसी सेना की वापसी पर यूक्रेन में लोग जश्न मना रहे हैं। वहीं खेरसॉन में जगह-जगह पर यूक्रेन के झंडे लहराकर यूक्रेनी राष्ट्रीय गीत गाकर जश्न मना रहे है।

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खिलाफ अफगान लड़ाके उतारेगा रूस
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।


