Yashwant Sinha की ताजा ख़बरें


राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का आज पटना दौरा, NDA नेताओं के साथ करेंगी बैठक
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बिहार के सांसदो और विधायकों का सर्मथन हासिल करने के लिए आजपटना पहुंचेंगी। ये जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने दी है।


राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन से जुड़े नियमों के खिलाफ दो याचिकाओं पर सुनवाई से SC का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन से जुड़े नियम को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि जब चुनाव आता है, आप सक्रिय हो जाते हैं। जब चुनाव न हो तब, याचिका दायर करें।

राष्ट्रपति चुनावः यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन,थोड़ी देर में बैठक कर मीडिया को करेगें संबोधित
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने संसद भवन में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार,कांग्रेस नेता राहुल गांधी,सपा प्रमुख अखिलेश यादव,तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय, अभिषेक बनर्जी और शांतनु सेन,राजद की मीसा भारती और गैर-एनडीए खेमे के अन्य नेता शामिल रहे।

राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन आज
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को संसद भवन में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और गैर-एनडीए खेमे के अन्य नेता भी होंगे। सिन्हा के साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय, अभिषेक बनर्जी और शांतनु सेन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हो सकते हैं।


राष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को दाखिल करेंगी नामांकन
देश के सर्वोच्च पद यानि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। इसके लिए विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि भाजपा ने उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर दांव चला है।
