khali video: जन्मदिन के बारे पूछे जाने के बाद क्यों भावुक हुए 'द ग्रेट खली'

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली का रोते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक पत्रकार खली से उनके जन्मदिन की तैयारियों के बारे में पूछता है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली का रोते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक पत्रकार खली से उनके जन्मदिन की तैयारियों के बारे में पूछता है। जिसके बाद खली भावुक होकर चले जाते हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया की आखिर खली भावुक क्यों हुए। क्योंकि वे बिना कुछ बताए वहां से रोते हुए चले जाते है। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टा और ट्विटर पर शेयर किया है।

 

इस वीडियो में आप देख सकते है जब खली अपने जिम सेशन पर आते है तब पपराजी द्वारा उनसे जन्मदिन को लेकर सवाल किया जाता है। जिसपर खली भावुक होकर चले जाते है। ये सब पपराजी के कैमरे में कैद हो जाता है।

 

खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं और वे आए दिन अपनी कोई न कोई मजेदार वीडियो शेयर करके अपने फैंस का मनोरंजन भी करते रहते है। उनकी वीडियो पर फैंस भी खूब मजेदार कमेंट करते है। इस बार भी खली की इस वीडियो पर कई लोगों ने काफी मजेदार कमेंट कर रखे है। इसको लेकर कई लोग ट्वीट भी कर रहे है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो