आखिर ऐसा क्या हुआ जो गुस्से में रणवीर कपूर ने सेल्फी लेते फैन के साथ से उसका फ़ोन छीनकर फेंक दिया , देखिये वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स के लिए जिस तरह से फैंस अपना प्यार दिखाते नज़र आते रहते है। ठीक वैसे ही बॉलीवुड स्टार्स भी उनके प्रति आदर व्यक्त करते भी दिखते हैं। जहाँ कुछ एक्टर - एक्टर्स ने अपने फैंस के दिलों पर राज़ किया है , वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं , जो अपने फैंस धुत्कारते भी नज़र आते हैं और अपनी फैंस की लिस्ट को गिराते जा रहें हैं।

Poonam Chaudhary

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसको देख आप भी शायद देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने में नहीं चूकेंगे। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर को आखिर कौन नहीं जानता होगा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। जिसमें वह अपने एक फैन का मोबाइल फ़ोन फेंकते नज़र आ रहें हैं। वीडियो में आप देख सकेंगे किस तरह से रणवीर कपूर का एक फैन उनके पास आता है और वह अपने साथ उनकी सेल्फी लेने लगता है। वह सेल्फी लेने के बाद हटता नहीं बल्कि बार - बार सेल्फी लेता रहता है। जिसके बाद रणवीर कपूर उसका फ़ोन देखने को लेते है और फिर उसके ही सामने उसका फ़ोन पीछे फेंक देते हैं।

रणवीर कपूर का अपने फैन के साथ इस तरह का बर्ताव सोशल मीडिया पर यूज़र्स को पसंद नहीं आता और साथ ही वह अपनी नाराज़गी जताते भी नज़र आ रहें हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो को विरल भयानी ने भी अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर यूज़र्स की प्रतिक्रिया

गुस्साए यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर अपनी - अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें से एक यूज़र ने लिखा - और बनो इनके फैन...... वही दूसरे यूज़र ने लिखा - इतना गुस्सा , ऐसा क्या हो गया है। तो अन्य ने लिखा - जिनकी वजह से यह सेलेब्रिटी बने हैं उन्हीं के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं। वही एक यूज़र ने लिखा - यह एक फ़ोन का एड है तो जस्ट रिलैक्स। ......

calender
27 January 2023, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो