क्या फिर से मिल गए सारस और आरिफ, जानिए इसके पीछे की क्या है कहानी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सारस और आरिफ की दोस्ती के चर्चे तो आपने खूब सुने ही होंगे खैर। दोनों की एक महीने की दोस्ती के बाद वन विभाग वाले आरिफ से सारस को लेकर चले गए। लेकिन अब यह सुनने में आ रहा है की सारस और आरिफ दोनों फिर से मिल गए है क्या है इसकी सच्चाई एक्स लिए पढ़िए हमारे इस पुरे पोस्ट को।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर यहाँ तक की हर न्यूज़ चैनल्स में सारस और आरिफ की दोस्ती के चर्चे हो रहें हैं। अब इनकी कहानी पूरी दुनिया जान चुकी है। ऐसे में दोनों की दोस्ती केवल कुछ ही महीनों तक चल सकी। अरे .. अरे .. ज़्यादा ना सोचिये दोनों में से किसी को कुछ नहीं हुआ है। दरअसल, वन विभाग वाले कर्मचारी आरिफ से उसके दोस्त सारस को लेकर चले गए। लेकिन इस बीच हर तरफ यह सुनने को मिल रहा है की वन विभाग से सारस अपने दोस्त आरिफ के पास आ चुके है। यह जानकारी मिली है की दोनों एक बार फिर से एक साथ हो गए है। आइये जानते है इस बात में कितनी सच्चाई है।

क्या वाकई में सारस आरिफ के पास चला गया है?

सोशल मीडिया पर उड़ रही इस खबर के बारे में की सारस सच में आरिफ के पास आया है तो आपको बता दें, की आरिफ ने खुद ईएसएस बात को साफ करते हुए बताया है की सारस उसके पास नहीं आया है। यह जानकारी आरिफ ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमें आरिफ ने लिखा है की - सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जो यह बेकार की फ़र्ज़ी अफवाह उड़ रही है की मेरे पास सारस वापस आ गया है वह सब अफवाह है। अब तक मेरा दोस्त सारस वन विभाग की कैद में है।

जानिए कैसे हुई थी आरिफ और सारस की दोस्ती

यदि आप जानना चाहते हैं की आरिफ और सारस की दोस्ती कैसे हुई थी तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए। दरअसल, पिछले साल 2022 अगस्त में आरिफ खान को अपने खेतों पर काम करते हुए यह सारस मिला था। उस समय सारस बहुत बुरी तरह से घायल था। जिसके बाद आरिफ ने उस सारस का अच्छे से इलाज़ करवाया और उसकी घर पर ही देख - भाल करने लगा।

उसके घर वालों को लगा था की सारस ठीक होने के बाद उड़ जायेगा लेकिन वह इसके बाद आरिफ को छोड़के कही भी नहीं गया। दोनों के बीच एक भावनात्मक रिश्ता बन गया आरिफ जहाँ भी जाता था सारस उसके पीछे - पीछे आता है। जैसे ही आरिफ बाइक पर बैठकर कहीं भी जाने लगता था तो सारस भी उसका पीछा करने लगता था। दोनों की दोस्ती कमाल की हो गयी थी। लेकिन यह वन विभाग वाले इनके बीच में आ गए और सारस को उससे दूर कर दिया। आशा है एक दिन दोनों दोस्त जरूर मिलेंगे।

calender
24 March 2023, 03:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो