बुलेट पर बैठकर " पतली कमरिया मोरी" पर रील बनाने के चक्कर में, पापा की परी ने उड़वाया अपना ही मज़ाक

सोशल मीडिया पर तमाम डांस की वीडियोज देखी होंगी। आजकल इन दिनों एक गाना - " पतली कमरिया मोरी " पर काफी लोग रील्स बनाते नज़र आ रहें हैं। जिसकी वजह से ये गाना काफी ट्रेंड में भी है। लड़कियों से लेकर लड़के इस गाने पर अपने ठुमके लगाते नज़र आ रहें हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

सोशल मीडिया पर तमाम डांस की वीडियोज देखी होंगी। आजकल इन दिनों एक गाना - " पतली कमरिया मोरी " पर काफी लोग रील्स बनाते नज़र आ रहें हैं। जिसकी वजह से ये गाना काफी ट्रेंड में भी है। लड़कियों से लेकर लड़के इस गाने पर अपने ठुमके लगाते नज़र आ रहें हैं। आपने अब तक कई वीडियो देखे होंगे , लेकिन सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें पापा की परी (Papa Ki Pari) गाने - पतली कमरिया मोरी। .... पर अपना कमाल दिखाती नज़र आ रही है।

अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसको देख आपकी भी हंसी नहीं रुकने वाली है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको नज़र आएगा की एक लड़की बुलेट पर बैठी हुई है। और बुलेट की पेट्रोल की टंकी के ढक्क्न को खोलकर गाने - "पतली कमरिया मोरी" पर डांस करने की कोशिश करती है। लेकिन उसका यह तरीका उसी पर भारी पड़ जाता है। जैसे ही वह गाने के शुरुआत में एक्टिंग स्टार्ट करती है। ठीक उसी दौरान वह अपना बैलेंस खो देती है , और गिर जाती है। बुरा तो जब होता है गिरने के साथ - साथ उसके बुलेट की खुली टंकी से सारा पेट्रोल बाहर निकलने लगता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by funny (@upendrakuma1983)

वीडियो में लड़की की इस हरकत पर लोग उसका खूब मज़ाक बना रहें है। इस वीडियो को upendrakuma1983 नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है। और काफी शेयर भी किया है। यही नहीं काफी लोगों ने इस वीडियो पर कमैंट्स भी किये हैं। जिसमें से एक यूज़र ने लिखा - जिम करके भी कुछ फायदा नहीं हुआ। वहीँ दूसरे यूज़र ने कमेंट किया - रील बनाने के चककर में अपना ही नुकसान कर लिया।

ये भी पढ़ें.........

देखिये तैरती बर्फ़ पर कैसे इस शख्स ने बना दी एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर , वीडियो हुआ वायरल

calender
19 January 2023, 05:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो