score Card

भूखे तोते को कौए ने दे दिया अपने मुँह का निवाला, यह देख यूज़र्स हुए हैरान, बोले - कौए ने सीखा दिया इंसानियत का पाठ

हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कौए ने भूखे तोते को अपने मेहनत से पाया हुआ खाना दे दिया, जब से यह वीडियो वायरल हो रहा है लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वही कुछ लोग कह रहे हैं इंसानियत आज भी जिन्दा है।

आज के समय में हर कोई अपने बारे में पहले सोचता है। तेज़ी से विकास करती इस दुनिया में लोगों के भीतर इंसानियत खत्म होती नज़र आ रही है। अपने आस - पास किसी भी बेचारे लाचार की मदद करने की बजाए लोग उसकी वीडियो बनाने में लग जाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आया है, जिसे देख इंसानो को भी शर्म आ जाएगी। वह ऐसे की इस वीडियो में जो इंसानियत इंसानों में नहीं है वह दया का भाव पशु पक्षियों में देखने को मिल रहा है। तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक पेड़ की डाली पर एक हरे रंग का तोता बैठा हुआ है और उसके बगल में ही एक कौआ भी बैठा है, जिसकी चोंच में खाना लगा हुआ है।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है की कैसे वह कौआ जिसको पक्षियों की श्रेणी में सबसे ज़्यादा नापसंद किया जाता है, उसने सभी को कैसे पाठ सिखाया है। दरअसल, कौआ अपने मुँह का निवाला उस तोते को दे देता है। वह पेड़ की डाली पर उस निवाले को रख देता है जिससे वह तोता उठाकर ले सके। और पीछे हट जाता है। जैसे ही कौआ पीछे हटता है वह तोता आगे बढ़कर उस निवाले को लेकर उड़ जाता है। वीडियो में इस कमाल के नज़ारे को देख यूज़र्स भी हैरान हो गए हैं। की कैसे इस छोटे से पक्षी के अंदर दया की भावना है। जिस खाने के लिए उसने इतनी मेहनत की उस खाने को उसने एक तोते को दे दिया और इंसानों में अब न जाने इस तरह की इंसानियत कहा है। आज की दुनिया में तो लोग दूसरे के मुँह से खाना छीनकर खा लेते हैं और अफ़सोस भी नहीं करते। ऐसी बेरहम दुनिया में इस तरह के नज़ारे को देखना वाकई में कमाल की बात है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by N.F.3 (@naser.f.3)

जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तभी से यह काफी वायरल होने लगा है। कई यूज़र्स का कहना है की कौआ इंसानियत का पाठ पढ़ा गया। अब तक इस वीडियो को 8 लाख 31 हज़ार से भी अधिक बार देख लिया है और लोगों ने इसको खूब पसंद भी किया है। वहीँ यूज़र्स ने कमैंट्स की भरमार कर दी है। इस वीडियो को देख जो सबक इंसान नहीं सिखा पाए वह एक पक्षी ने सिखा दिया।

calender
18 March 2023, 02:09 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag