score Card

कार सवार शख्स ने बीच चौराहे पर महिला के साथ की मारपीट, लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर हुआ था विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला?

कार सवार शख्स ने दोपहियां वाहन सवार महिला को बीच चौराहे पर बुरी तरह मारा - पीटा, जिसके साथ ही गन्दी - गन्दी गलियां भी देने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चाओं में बना हुआ है। महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करने के मामले को ध्यान में रखते हुए शख्स के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते कई दुर्घटनाये हो जाती है। इसलिए हर जगह सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के निर्देश दिए जाते हैं। आपने कई जगहों पर सुना होगा की 'नज़र हटी दुर्घटना घटी' . यह अधिकतर उन लोगों के लिए है जो सड़क किनारे आने - जाने वाले राहगीरों होते हैं। अक्सर, आपने यह देखा होगा की सड़कों पर वाहनों के टकराव से लोग छोटी सी बातों का बड़ा बतंगड़ बना डालते हैं। खुद की गलती होने के बावजूद भी कुछ लोग सामने वाले इंसान को दोषी ठहराते हैं।

आज जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं, यह मामला है नागपुर के झारीपटका में मौजूद भीम चौक का। जहाँ एक शख्स ने महिला की सबके सामने पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है की बेपरवाह ड्राइविंग किये जाने की वजह से एक शख्स नेदोपहिया वाहन चालक महिला की सरे आम पिटाई कर दी।

जिसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स महिला को पीटता नज़र आ रहा है और यही नहीं वह व्यक्ति महिला के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर गन्दी - गन्दी गलियां भी देता नज़र आ रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए हम आपको यह वीडियो शेयर नहीं कर सकते।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हुआ यू था की, 17 मार्च 2023 को महराष्ट्र के नागपुर में झरीपटका में मौजूद भीम चौक पर दोपहर के समय में शिव शंकर श्रीवास्तव नाम का शख्स कार में माँ जा रहा था। जभी एक दोपहिया वाहन सवार महिला वहां से गुज़री और एकदम से उस शख्स की कार के सामने आ गयी। जिसके चलते शख्स ने एकदम से ब्रेक लगाया और एक बुरी टक्कर होने से बच गयी। लेकिन इस गलती को दोनों में से किसी ने अपने सर नहीं ली। यानी दोनों एक दूसरे को सही से ड्राइविंग चलाने की नसीहत देने लगे। जिस पर गुस्से से आग - बबला शिव शंकर श्रीवास्तव अपनी कार से बाहर आया और महिला की बीच चौराहे पर पिटाई करने लगा। महिला भी पीछे नहीं हटी वह भी उस शख्स से भीड़ गयी।

इस नज़ारे को देख वहां मौजूद लोग हक्के - बक्के हो गए और शख्स को काबू में किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को ध्यान में रखते हुए कार चालक शिव शंकर श्रीवास्तव को महिला के साथ अभद्रता करने और मारपीट करने के लिए FIR दर्ज कर ली है। ज़रा सी तू - तू मैं - मैं के चलते महिला के साथ मारपीट करते हुए शख्स को वह मौजूद लोगों ने काबू किया और पुलिस को इस मामले की खबर दी गयी।

calender
19 March 2023, 10:41 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag