Viral News: 82 साल की दुल्हन और 36 की उम्र का दूल्हा

इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल है और जबकि दूल्हे की उम्र 36 साल है। 46 साल के इस ऐज गैप वाली शादी को दुनियाभर में काफी सुर्खियां मिल रही हैं।

शादी एक इंसान के जीवन का अहम हिस्सा होता है। लेकिन एक शादी ऐसी भी हुई है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल है और जबकि दूल्हे की उम्र 36 साल है। 46 साल के इस ऐज गैप वाली शादी को दुनियाभर में काफी सुर्खियां मिल रही हैं।  

82 साल की दुल्हन का नाम आइरिस जोंस है और वह ब्रिटेन की रहने वाली हैं। उनका 27 साल पहले तलाक हो गया था, फिर साल 2019 में उनकी 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम से फेसबुक से दोस्ती हुई। समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2020 में ऐज गैप को महत्व ना देते हुए इन दोनों ने शादी कर ली। 

इस शादी को 2 साल बीत चुके हैं और दोनों इस रिलेशन में बहुत खुश हैं। आइरिस ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने शेयर किया है और कहा कि वे अपने पति से दूर नहीं रह पा रही हैं क्योंकि इब्राहिम बीते एक महीने से मिस्र में थे।

calender
10 June 2022, 07:35 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag