एक ऐसा गांव जहां 12 साल के बाद लड़का बन जाती हैं लड़कियां, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

Viral News: दुनिया में कई जगह ऐसी है जो अपने अजब-गजब कारनामे और रहस्यों के लिए मशहूर है. आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी गांव के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रहस्य आज भी अनसुलझा है. इस गांव के बारे में कहा जाता है कि, यहां लड़कियां धीरे-धीरे जब बड़ी होने लगती है तो उसका लिंग अपने आप बदल जाता है. तो चलिए इसके पीछे की वजह क्या है जानते हैं.

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Viral News: दुनियाभर में रहस्यमयी जगहों की कमी नहीं है. कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है. एक जगह ऐसा हैं जहां जुड़वा बच्चा पैदा होते हैं तो कोई बौनों का गांव के लिए मशहूर है. यहां तक की कुछ जगह ऐसी भी है जहां के लोग दिन रात सोते रहते हैं, लेकिन क्या आपने किसी ऐसा गांव के बारे में सुना है जहां मां के पेट लड़कियां पैदा होती है लेकिन जब वो धीरे-धीरे बड़ी होती तो वो लड़का बन जाती हैं.

ये सब जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है. इस गांव के रहस्यों ने शोधकर्ताओं से लेकर वैज्ञानिकों तक को हैरान कर रखा है. कई सालों से इस गांव को लेकर रिसर्च किए जा रहे हैं लेकिन अब तक इसका रहस्य सुलझा नहीं है तो चलिए इस गांव के बारे में जानते हैं.

रहस्ययी गांव
रहस्ययी गांव

इस गांव में लड़कियां बन जाती लड़का

दरअसल, जिस गांव की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ला सेलिनास है जो उत्तरी अमेरिकी देश डोमिनिकन रिपब्लिक में बसा हुआ है. इस गांव में मां के पेट से लड़कियां पैदा होती लेकिन जैसे जैसे उसकी उम्र बढ़ती है वो लड़के में बदल जाती हैं. 12 साल की उम्र तक पहुंचने के बाद उनका लिंग अपने आप बदल जाता है और लड़किया लड़का बन जाती हैं. यहां तक आवाद शरीर सभी मर्द जैसा हो जाता है. इस गांव को लोग बेटी होने पर खुश तो होते हैं लेकिन लिंग परिवर्तन हो जाने के बाद काफी निराश हो जाते हैं.

बिना सर्जरी के होता है लिंग परिवर्तन

वैसे तो अगर किसी को लड़का बनना हो या फिर लड़की तो उसके लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है लेकिन इस गांव में लड़किया अपने आप ही लड़का बन जाती है जो हैरान कर देने वाली बात है. कई वैज्ञानिक इस गांव पर रिसर्च किए लेकिन इसका कोई जवाब उन्हें नहीं मिला. किसी को नहीं पता कि ऐसा होता क्यों है इसकी वजह क्या है.हालांकि, ज्यादातर लोग इस गांव को श्रापित मानते हैं तो वहीं कुछ लोग लिंग परिवर्तन की वजह को अनुवांशिक बीमारी मानते है जिसका नाम सुडोहर्माफ्राइडर है. वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस आनुवंशिक दोष की वजह से ही लिंग परिवर्तन होता है.

ला सेलिनास
ला सेलिनास गांव

वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के उत्तरी भाग में कॉर्नेल विश्वविद्यालय के डॉक्टर इस गांव में गए थे जहां उन्होंने उन बच्चों पर रिसर्च किया जिनके लिंग परिवर्तन हुए थे. यहां तक कि कुछ बच्चों को रिसर्च के लिए अमेरिका भी लेकर आए लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया. बीबीसी ने लिंग परिवर्तन शिकार हुए एक जॉनी नाम के लड़के से इंटरव्यू भी की थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी नाम का लड़का बचपन से लड़की के रूप में पला बढ़ा लेकिन जैसे जैसे वो बड़ा हुआ उसका लिंग भी बदलता गया.

नर्क हो जाती है इस गांव के बच्चों की जिंदगी!

इस गांव की लड़कियां उम्र के साथ लड़का बन जाती है उसके बाद उनकी जिंदगी नर्क बन जाती है. डोमिनिकन गणराज्य में लिंग इन पुरुषों को गुएवेजोसेस कहा जाता है जिसका मतलब होता है बारह साल की उम्र में लिंग. कई लोग उन्हें माचीहेम्ब्रस भी कहते हैं जिसका मतलब पहले एक महिला फिर पुरुष बन जाता होता है. बता दें कि, यह गांव समुद्र के किनारे बसा हुआ है जहां की आबादी लगभग 6 हजार है.

calender
12 June 2024, 09:44 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!