Ajab Gajab: भारत के नक्शे में श्रीलंका को क्यों दिखाया जाता है? एक क्लिक में जानिए सही जवाब

Ajab Gajab News: एक ऐसा सवाल जिसका सही जवाब 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे! क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के नक्शे के साथ श्रीलंका को क्यों दर्शाया जाता है, जबकि श्रीलंका एक अलग संप्रभु देश है.

Lalit Hudda
Lalit Hudda

Viral News: दैनिक जीवन में अक्सर हमारे मन में कई सवाल आते रहते हैं, लेकिन अक्सर हम कई सवालों को या तो इग्नोर कर देते हैं या फिर उनके जवाब जानने में रूचि नहीं दिखाते हैं. हम सभी बचपन से ही भारत का नक्शा देखते आए हैं और देश के नक्शे से बारे में काफी कुछ जानते भी हैं...जैसे कौन सा राज्य कहां पर है, किस दिशा में है, मध्य में कौन का राज्य है, पूर्व में कौन सा है, भारत के उत्तर में हिमालय है... इत्यादि. आपकी नजर भारत के दक्षिणी इलाके से लगे समुंद्र के बीच बसे देश श्रीलंका पर भी पड़ी होगी.

अब सवाल है कि आखिर अलग देश होने के बावजूद श्रीलंका को भारत के नक्शे के साथ क्यों दर्शाया जाता है? श्रीलंका एकमात्र ऐसा देश क्यों है? जिसे भारत के नक्शे में स्थान दिया जाता है. आखिर इसके पीछे की क्या वजह है? Quora नामक वेबसाइट पर इसे लेकर कई दिलचस्प जानकारी मिली है. हालांकि, भारत के नक्शे के साथ श्रीलंका को दिखाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. 

Quora पर खुद को एक एजुकेटर बताने वाले यूजर श्याम ने तर्क और अपनी समझ से कुछ बातें शेयर की है. उन्होंने लिखा, भारतीय मैप के साथ श्रीलंका को दिखाने के पीछे का कारण समुद्री कानून (मैरीटाइम लॉ) है. श्याम का मानना है कि अगर भारत के नक्शे के साथ श्रीलंका को नहीं दिखाया जाता तो ये कानून का उल्लंघन होता. इसी वजह से भारत के आधिकारिक नक्शे में श्रीलंका को दर्शाया जाता है.

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने मैरीटाइम कानून को मंजूरी दी थी. इस कानून के तह​त अगर किसी देश की सीमा समुंद्र से लगती है तो करीब 370 किलोमीटर का समुद्री इलाका उस संबंधित देश की सीमा में आता है. इन इलाकों में संबंधित देशों की नौसेना आ सकती है. भारत के धनुषकोटी से श्रीलंका की दूरी केवल 18 किमी. है और समुंद्री कानून के मुताबिक, भारत के लिए ये अनिवार्य हो जाता है कि वो अपने नक्शे में श्रीलंका को भी दर्शाए.

calender
27 September 2023, 02:28 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!