चाहे कुछ भी हो जाये शादी तो करके रहेंगे ... मंडप में फेरे लेने के समय पर हो गयी तेज़ बारिश, सब लोग भाग गए लेकिन दोनों ने फेरे लेना बंद नहीं किया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आप देख सकते हैं की कैसे फेरे लेते वक़्त बारिश और ओले पड़ने लगे, लेकिन दूल्हा - दुल्हन ने फेरे लेने नहीं रोके। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

calender

शादी से जुड़े ऐसे कई वीडियोज आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिलेंगे। जिनमें से कुछ ही ऐसे वीडियोज होते हैं जो लोगों का दिल जीतने में कामियाब होते हैं। इसी की श्रेणी में एक और शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जो सभी लोगों का दिल खुश कर रहा है। इस वीडियो में दूल्हा - दुल्हन शादी के मंडप में होते हैं, लेकिन जैसे ही फेरे लेने का समय होता है, तभी ज़ोरदार बारिश हो जाती है और ओले पड़ने लगते हैं। जिसके बाद दूल्हा कुछ ऐसा करता है जिसको देख दुल्हन भी हैरान हो जाती है। 

बारिश में लिए दूल्हा - दुल्हन ने फेरे 

दरअसल, हुआ यूं की एक जगह पर शादी समारोह चल रहा था। सब कुछ ठीक - ठाक था। शादी की रस्में चल रही थी। लेकिन तभी काफी तेज़ बारिश होने लगी और साथ में ओले भी पड़ने लगे। जिस कारण सभी मेहमान उठ - उठ कर बारिश से खुद को भीगने से बचाने लगे। यह सब देख दुल्हन उदास होने लगी तभी दूल्हे ने ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान थे। दोनों ने बारिश के दौरान भी फेरे लेना नहीं छोड़ा।

दोनों ने अपने शादी के फेरे संपन्न किये और शादी के बंधन में बंध गए। आप वीडियो में देख सकते हैं की कैसे भारी बारिश में दूल्हा - दुल्हन फेरे लेते नज़र आ रहे हैं। दूल्हे ने पीछे से छतरी पकड़ी हुई है और दोनों फेरे ले रहें है। जीवन की हर मुश्किल पति - पत्नी साथ देने का वचन देते हैं, यह सब सुनने म,में मिला था लेकिन इस वीडियो में आप जीता - जाता उदाहरण देख सकते हैं। 

यूज़र्स ने दी अपनी - अपनी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को giedde नाम के एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है। वीडियो शेयर होते ही दोनों को लोगों ने भर - भरकर प्यार दिया है। तो वहीं यूज़र्स कमेंट्स के जरिये अपनी - अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। जिसमें एक यूज़र ने लिखा - और खाओ कहाड़ी में खाना तो वहीँ दूसरे ने लिखा - शादियों को जब कोरोना जैसी घातक बीमारी नहीं रोक पाई तो यह बारिश क्या चीज़ है। 

First Updated : Wednesday, 03 May 2023