आज हम आपको क्रिकेट के कुछ ऐसे रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे जिन पर हर भारतीय खिलाड़ी को गर्व होता है।

इन भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं ये अद्भुत रिकार्ड्स


Dheeraj Dwivedi
2023/06/26 16:30:06 IST
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन भी बना चुके हैं।

JBT
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 264 रनों की पारी खेली थी।

JBT
इरफान पठान

इरफान पठान

    भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया। इरफान ने ये हैट्रिक पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की थी।

JBT
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड पर हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को नाज होगा। माही इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ICC के सभी टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में जीते हैं।

JBT
युवराज सिंह

युवराज सिंह

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम टी20 क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। युवराज ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

JBT
मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन

    पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले तीन टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज किया था।

JBT
राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के नाम सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।

JBT

View More Web Stories

Read More