score Card

कांगो में तैनात बीएसएफ के 2 जवान शहीद, विदेश मंत्रालय ने जताया दुख

कांगो में तैनात बीएसएफ के दो जवानों की मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के बीच मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर दुख व्यक्त किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों को खोने पर बेहद दुखी हैं।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में तैनात बीएसएफ के दो सैनिकों की मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, वह दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों को खोने पर बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि आक्रोशपूर्ण हमलों के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय कठघरे में लाया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोनों सैनिक कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ कांगो के पूर्वी शहर गोमा में हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन करीब पांच लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, 26 जुलाई को कांगो के बुटेम्बो में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल में शामिल बीएसएफ के दो कर्मियों ने हिंसक सशस्त्र विरोध के दौरान घायल होने के बाद दम तोड़ दिया।

calender
27 July 2022, 03:28 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag