score Card

Canada: खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भारतीय ने किया विरोध

कनाडा के ओंटारियो शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। खालिस्तान के समर्थकों महात्मा गांधी की प्रतिमा भित्तिचित्र बनाए है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों में एक के बाद एक खालिस्‍तान समर्थकों की नापाक हरकत सामने आ रही है। विदेशों में लगातार हिंदुओं की छवि को खराब करने की लगातार कोशिशें की जा रही है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद हिंदुओं ने इसका कड़ा विरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिमा पर भित्तिचित्र छाप दिए गए है। घटना का विडियो सामने आने के बाद भारतीय लोगों ने विरोध प्रर्दशन शुरू किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्‍तान समर्थकों ने ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर स्थित सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया गया। उस कई तरह की आकृतियां बनाई गई। हैमिल्टन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार दोपहर को इस संबंध में शिकायत मिली थी। बताया गया कि यहां स्थित महात्मा गांधी की करीब छह फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा की स्थापना 2012 में की गई थी।

गुरूवार को खालिस्तान समर्थकों ने प्रतिमा से छेडछाड़ की और उस पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। इस घटना का पता चलने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है। इसके बाद भारतीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को पहले भी निशाना बनाया

इससे पहले जुलाई 2022 में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया गया था। कनाडा के रिचमंड हिल में खालिस्तानी समर्थको और उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित किया गया था। इस घटना के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं गुरूवार को एक बार फिर कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर से ऐसी खबरे सामने आई है। जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को खालिस्‍तानियों ने निशाना बनाते हुए कई नारे उकेर दिए है। बताया गया कि प्रतिमा के साथ छेड़छाप का पता सुबह चला था। इसके बाद ही अधिकारियों ने प्रतिमा को साफ कराने का काम शुरू कर दिया था।

calender
24 March 2023, 12:57 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag