Ukraine पर हमले के 136 दिनः Russia ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में गिराए बम

यूक्रेन पर रूसी सेनाओं के हमले के 136 दिन हो गए हैं, लेकिन रूस का आक्रामक रुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

यूक्रेन पर रूसी सेनाओं के हमले के 136 दिन हो गए हैं, लेकिन रूस का आक्रामक रुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने अचानक हमला तेज कर रिहायशी इलाकों में बमबाजी शुरू कर दी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 फरवरी को शुरू हुई रूस और यूक्रेन के बीच की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 10 हजार से अधिक सैनिक मारे गए हैं। जान माल के अत्यधिक नुकसान के बावजूद रूस लगातार जोरदार हमले कर रहा है।

अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के रिहायशी इलाकों में बम बरसाए हैं। इस बमबारी में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों देशों में तनाव और बढ़ गया है। इस बीच पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन की मदद पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें युद्ध में सीधे शामिल होने की चुनौती दी है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन का साथ देना चाहते है तो हमारे खिलाफ जंग में सामने से शामिल हो जाएं। पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंधों के कारण यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करना कठिन होता जा रहा है। पश्चिमी देश खुद लड़ाई में शामिल न होकर यूक्रेन के लोगों को लड़ने के लिए आगे कर रहे हैं।

calender
09 July 2022, 08:08 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag