भारतीय मूल की शैफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत बनीं

भारतीय मूल की शैफाली राजदान दुग्गल नीदरलैंड्स में अमेरिकी दूत बनीं

calender

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस से  मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शैफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड्स में अपना दूत मनोनीत किया है। 50 बर्ष की दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क और बोस्टन में हुई है। 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी देते हुए बताया है। 50 वर्षीय दुग्गल भारत के जम्मू-कश्मीर मूल की हैं और वह लम्बे समय से  अमेरिका में रह रही हैं। वह सिनसिनाटी, शिकागो, न्यूयॉर्क (New York) और बोस्टन में पली बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस (the White House) ने शुक्रवार को राजदान समेत और भी राजनयिकों की नियुक्ति का ऐलान किया।

 

शैफाली राजदान दुग्गल के दो बच्चे हैं। उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काफी लंबा अनुभव है। वह महिला व मानवाधिकारों की पैरवी के रूप में मदद करती रही हैं। वह अमेरिका के होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय परिषद में भी रह चुकी हैं। फिलहाल इस समय वह पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की सलाकार बतौर सेवाएं दे रही हैं। राजदान ह्यूमन राइट्स वॉच की सैनफ्रांसिस्को समिति की सदस्य हैं और वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड कैरेक्टर काउंसिल की भी  सदस्य हैं।

First Updated : Saturday, 12 March 2022
Topics :