Japan: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग

जापान की राजधानी टोक्यो में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। इस बीच एक पुलिस अधिकारी भी झुलस गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जापान की राजधानी टोक्यो में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार के विरोध में एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगा ली। इस बीच एक पुलिस अधिकारी भी झुलस गया।

जापान के टीवी असाही के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का विरोध करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के पास खुद को आग लगा ली। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। इस घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जापान के टीवी असाही के मुताबिक, इस घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शिंजो आबे का आठ जुलाई को जापान के शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सरकार ने 27 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का समय निर्धारित किया गया है। आबे के अंतिम संस्कार में कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों को शामिल किया गया।

बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे है। साल 2020 में आबे ने स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। आबे साल 2006 से 2007 और फिर 2012 से 2020 तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे है।

calender
21 September 2022, 03:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो