यहां नौकरी और परिवार से तंग आए लोग अचानक होने लगे गायब, कंपनियां खुद कर रही हैं मदद

जोहात्सु का मतलब भाप बनकर उड़ जाना होता है और इसी तर्ज पर जापान में बीते कुछ सालों से ये अलग तरह का ट्रेंड चल रहा है। यहां जब कोई व्यक्ति अपनी नौकरी, व्यवसाय या परिवार से तंग हो जाता है जोहात्सु बन गायब हो जाता है।

जीवन की आपाधापी में कई ऐसे पल आते हैं, जब व्यक्ति ये सोचता है कि काश सबकुछ छोड़ कर वो इस दुनिया से कहीं दूर चला जाए... जहां उसे कोई न जानता हो और न ही दुनियादारी की कोई झंझट उसे सताए। वैसे आपको बता दें इंसान की ये कल्पना इसी दुनिया में साकार हो रही है... जापान में दुनियादारी से परेशान कुछ लोग अब जोहात्सु बन गायब हो रहे है।

जोहात्सु बन दुनिया से यूं गायब होते हैं लोग

दरअसल, जोहात्सु का मतलब भाप बनकर उड़ जाना होता है और इसी तर्ज पर जापान में बीते कुछ सालों से ये अलग तरह का ट्रेंड चल रहा है। यहां जब कोई व्यक्ति अपनी नौकरी, व्यवसाय या परिवार से तंग हो जाता है जोहात्सु बन गायब हो जाता है। इसके लिए यहां बकायदा कुछ कंपनियां सर्विस देती हैं, जिनकी मदद लेकर लोग सीक्रेट जगह पर रहने चले जाते हैं। बताया जाता है कि इस तरह के मामले में परिवार वालों के काफी खोजबीन के बावजूद इन लोगों का पता लगाना मुश्किल होता है।

इसके लिए मोटा फीस वसूल करती हैं कंपनियां

मीडिया रिपोर्ट्स की माने जापान में जोहात्सु बनाने के लिए कंपनियां मोटा फीस वसूल करती हैं, यहां 'नाइट मूविंग सर्विस' के नाम से जाना जाता है। इस सर्विस में कंपनी लोगों से पैसा लेकर उन्हें एकांत में रहने के लिए गुप्त स्थान प्रदान करती हैं, जिसकी जानकारी बाकी दुनिया को नहीं होती।

जापान में कैसे संचालित होती है ये सर्विस

मालूम होकि जापान में ऐसा बीते कई सालों से हो रहा है, क्योंकि यहां कि सरकार निजता के मामले में कम ही हस्तक्षेप करती हैं। बताया जाता है कि यहां पुलिस तब तक इस तरह के केस की जांच नहीं करती जब तक कि लापता व्यक्ति से किसी अपराध या फिर दुर्घटना की आशंका न हो जाए। ऐसे में यहां इस तरह के लापता लोग एटीएम से पैसा तक निकालते रहते हैं।

ये है लोगों के जोहात्सु बनने की असली वजह

अब बात करें जोहात्सु बनने की वजहों की तो ज्यादातर मामलों में लोग नौकरी, व्यसाय और पारिवारिक समस्याएं आती है। तो वहीं कई बार इससी वजह सकारात्मक भी होती है। जैसे कि कुछ लोग नई नौकरी या नए सिरे जीवन की शुरूआत करने के लिए भी जोहात्सु बन कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते हैं।

calender
10 January 2023, 06:28 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag