Tanzania: तंजानिया में बड़ा सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

तंजानिया में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। देश के उत्तरी जिले कोरोग्वे के तांगा क्षेत्र में ओवरटेक करते समय एक ट्रक की मिनी बस टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

Lalit Hudda

एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि शनिवार को तांगा क्षेत्र में ट्रक और एक मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए है।

तांगा क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ओमरी मुगुम्बा ने एक बयान में कहा कि मिनी बस 26 लोग सवार थे, जो एक शव को दफनाने के लिए डार एस सलाम से किलिमंजारो क्षेत्र के मोशी जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात को हुई।

अधिकारी ने बताया कि मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक के ड्राइवर ने ओवरटेक किया। उसकी इस लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि दस घायलों को इलाज के लिए तंगा क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए कोरोग्वे जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

calender
04 February 2023, 08:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो