मलेशियाः पर्यटक स्थल पर भूस्खलन, 21 की मौत, 12 लोग लापता

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के एक पर्यटक शिविर स्थल (कैंपसाइट) में गुरूवार देर रात भूस्खलन हो गया। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में 12 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के एक पर्यटक शिविर स्थल (कैंपसाइट) में गुरूवार देर रात भूस्खलन हो गया। इस घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में 12 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुआलालंपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मध्य सेलांगोर के बतांग काली में एक कैंपसाइट पर भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तो वहां 90 से अधिक लोग मौजूद थे। उस दौरान लोग सोए हुए थे। तभी लगभग 30 मीटर ऊंची सड़क से पर्यटक स्थल पर मिट्टी गिर पड़ी। तीन एकड़ जगह इसकी चपेट में आ गई।

अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद करीब सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दर्जजों लोगों को बचाया गया। भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य में करीब 400 कर्मी लगे, इसके साथ ही खोजी कुत्ते भी तैनात किए गए।

इस घटना के बाद शुक्रवार रात को देश के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag