North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया और अमेरिका को दी ये चेतावनी

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य युद्धाभ्यास को उकसावे वाली कार्रवाई बताया है। नार्थ कोरिया ने दोनों देशों को चेतावनी देते हुए बैलिस्टिक मिसाइल ह्वसोंगफो-17 का परीक्षण किया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल ह्वसोंगफो-17 आईसीबीएम का परीक्षण किया है। नार्थ कोरिया ने इस मिसाइल का परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका को चेतावनी देने के लिए किया है। गुरूवार को नार्थ कोरिया ने कहा कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल ह्वसोंगफो-17 का परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका को एक सख्त चेवावनी देने के लिए किया है। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है। उत्तर कोरिया ने कहा कि दोनों देश बड़े स्तर पर आक्रामक युद्धाभ्यास का आयोजन कर उकसा रहे है।

उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA ने कहा कि "अमेरिका और दक्षिण कोरिया के उन्मादी, उकसावे व आक्रामक युद्धाभ्यास के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप में लगातार अस्थाई सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। इस वजह से हालात काफी खराब हो गए हैं और यह डीपीआरके के खिलाफ है। इसे देखते हुए वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 16 मार्च को आईसीबीएम ह्वासोंगफो-17 का परीक्षण किया।"

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया और जापान के नेताओं के टोक्यो शिखर सम्मेलन में मिलने से कुछ ही घंटे पहले दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत के प्रदर्शन करते हुए बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह उत्तर कोरिया का इस सप्ताह का पहला और महीने में तीसरा मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों के युद्ध अभ्यास के रूप में प्योंगयांग ने मिसाइस का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया दोनों देशों के सैन्य अभयास को आक्रमण के रूप में देखता है।

वहीं दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से सुबह करीब 7ः10 बजे मिसाइल का दागी गई। इस मिसाइन ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र की ओर उड़ान भरी थी। इस बात का तुरंत पता नहीं चल सका कि कौन सा आईसीबीएम सिस्टम लॉन्च किया गया था, लेकिन उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की मिसाइलों को मुख्य रूप से अमेरिका पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। उत्तर कोरिया ने अपने पिछले मिसाइल हमलों ने दिखाया है कि उत्तर कोरिया के हथियारों की दूरी क्षमता अमेरिका की सभी मुख्य स्थानों पर पहुंचने की है, लेकिन विदेश मामलों के जानकार इस पर संदेह करते है।

calender
17 March 2023, 05:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो