पाकिस्तान ने विकिपीडिया को किया ब्लॉक

पाकिस्तान ने विकिपीडिया द्वारा आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद वेबसाइट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। मीडिया ख़बरों के अनुसार, विकिपीडिया को काली सूची में डालने की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA ) ने कुछ दिन पहले ही विकिपीडिया की सेवा को 48 घंटे के लिए बाधित और धीमा कर दिया था।

calender
04 February 2023, 04:16 PM IST

विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है जो कि दुनिया भर के स्वयंसेवकों द्वारा सम्पादित किया जाता है। बता दें कि, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटे के लिए ससपेंड कर दिया था जिसके बाद उसे ब्लॉक कर दिया गया है। उच्च न्यायलय के आदेश पर विकिपीडिया को ईशनिंदा सामग्री न हटाने के लिए ससपेंड कर दिया गया था। जिसके उपरान्त अब इसे ब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान के प्रवक्ता का कहना है कि, यदि कथित अवैध सामग्री को हटा दिया जाता है, तो विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। विधर्मी समझी जाने वाली सामग्री के कारण, सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक और यूट्यूब को पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। Wikimedia ने सेवाएं बहाल की कहा इस बीच, विकिमीडिया फाउंडेशन ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण से विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं तक पहुंच बहाल करने का आग्रह किया है।

विकिमीडिया फाउंडेशन की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "शुक्रवार, 3 फरवरी, 2023 को पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाओं को अवरुद्ध कर दिया। विकिमीडिया फाउंडेशन पाकिस्तान से प्रतिबंध हटाने का आह्वान करता है।" फाउंडेशन ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में @Wikipedia का एक ब्लॉक दुनिया के 5वें सबसे अधिक आबादी वाले देश को सबसे बड़े मुफ्त ज्ञान भंडार तक पहुंच से वंचित करता है। अगर यह जारी रहता है, तो यह सभी को पाकिस्तान के इतिहास और संस्कृति तक पहुंच से भी वंचित कर देगा।"

calender
04 February 2023, 04:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो